Home Blog खुलेंगे सिविल सर्विस के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट… अब रायपुर में भी छात्र...

खुलेंगे सिविल सर्विस के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट… अब रायपुर में भी छात्र कर सकेंगे सिविल सर्विस की तैयारी,

0

Top coaching institutes for civil service will open… Now students will be able to prepare for civil service in Raipur too,

नई दिल्ली/रायपुर। देश के सिविल सर्विस के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट अब रायपुर में अपनी शाखा खोलेंगे, जिससे राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली के अलावा रायपुर में भी उच्च स्तरीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए आदिम जाति विकास विभाग ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा कर छात्रों से मुलाक़ात किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के प्रतिनिधियों से बात की। इन संस्थानों के छात्रों को प्रदान की जा रही सुविधाओं और पठन-पाठन के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने रायपुर में इन कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की शाखाएं खोलने के विषय पर भी चर्चा की। प्रमुख सचिव ने पूछा कि यदि रायपुर में उनकी शाखाएं खोली जाती हैं, तो उन्हें शासन से किस प्रकार की मदद चाहिए होगी। इस संबंध में कोचिंग संस्थानों को एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करने को कहा है।

Ro.No - 13672/156

सचिव बोरा ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल दिल्ली के छात्रों से उनकी शिक्षा और करियर संबंधी विभिन्न बातों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। सोनमणि बोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी आवश्यक हो, वहां पर एयर कंडीशनर लगाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मेस को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने और हॉल में तत्काल एसी टीवी लगाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए निर्देशों के पालन की जानकारी ली।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण कोचिंग सुविधा के साथ-साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। रायपुर में कोचिंग इंस्टीट्यूट खुलने से अनुकूल वातावरण में विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।‘

वहीं, आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, “हमारी सरकार शिक्षा के महत्व को समझती है और हम चाहते हैं कि हमारे आदिवासी और अनुसूचित जाति के विद्यार्थी भी सर्वोत्तम शिक्षा और सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह योजना उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होने कहा सिर्फ सिलेबस पढ़ना महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी है अनुकूल वातावरण मिले जिससे बच्चे परीक्षा के मानसिक तौर पर तैयार हो सकें। इसी सोच के साथ रायपुर में कोचिंग शुरू की जा रही है। रायपुर में तैयारी के बाद विद्यार्थी चाहे तो तैयारी के लिए दिल्ली जा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

अब ‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ पर जाएं और CIVIL JUDGE-2023 पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और पोर्टल पर लॉगिन करें।

फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

49 रिक्त पदों को भरना है उद्देश्य

भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य भर में सिविल जजों के 49 रिक्त पदों को भरना है। प्रारंभिक परीक्षा 3 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के तीन जिलों: बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर में पारंपरिक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

CGPSC की वेबसाइट पर रखें नजर

मुख्य परीक्षा की तिथियों की घोषणा CGPSC की वेबसाइट पर नियत समय पर की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बाहर रहने वाले आवेदकों को सभी आवेदकों पर लागू GST शुल्क के अलावा 400 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here