Home Blog लिस्ट के नाम जानकर रह जाएंगें हैरान, सोनाक्षी-इकबाल की शादी में पहुंचेंगे...

लिस्ट के नाम जानकर रह जाएंगें हैरान, सोनाक्षी-इकबाल की शादी में पहुंचेंगे कई सितारे, हनी सिंह भी होंगे शामिल, बोले- ‘जरूर समय निकालूंगा…’कई सितारों की एंट्री होगी बैन!,

0

You will be surprised to know the names in the list, many stars will be present at Sonakshi-Iqbal’s wedding, Honey Singh will also be present, he said- ‘I will definitely take out time…’ Entry of many stars will be banned!,

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं, हालांकि इस पर अभी तक न ही सोनाक्षी और न ही जहीर की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है, लेकिन सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कपल की शादी की पुष्टि कर दी है.
हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘इस वक्त मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालूंगा. उनका मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रहा है और उन्होंने जिदंगी में कई बार मेरी मदद भी की है. पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें.’

Ro.No - 13672/156

सोनाक्षी सिन्हा ने हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो में किया था काम

हनी सिंह और सोनाक्षी ने दो म्यूजिक वीडियो ‘देसी कलाकार’ और ‘कलास्टार’ में साथ में काम किया है. ये दोनों सॉन्ग सुपरिहट साबित हुए. हाल में सोनाक्षी और जहीर की शादी का एक ऑडियो वेडिंग इनवाइट लीक हुआ था, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज थी. इस इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते दिखे हैं- ‘आखिरकार वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे.’

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में कई सितारे होंगे शामिल

जहीर कहते हैं- ‘पिछले सात साल हमने अब तक हंसी-खुशी और प्यार से गुजारे. अब ये सेलिब्रेशन आप सबके बिना अधूरा है, तो 23 जून को जो भी कर रहे हों, उसे छोड़ दीजिए और हमारे साथ पार्टी कीजिए. जल्द मिलते हैं.’ इस ऑडियो वेडिंग इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर की फोटो है और नीचे की ओर क्यूआर कोड है. इस कोड को देख माना जा रहा है कि इसी से वेडिंग पार्टी में एंट्री मिलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड से कई सेलेब्स शामिल होंगे, जिसमें आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल के नाम शामिल हैं.

23 जून को ‘बैस्टियन’ में होगा कार्यक्रम

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, अभिनेता जहीर के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
खबरों का बाजार गर्म है कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। उसके बाद 23 जून को शाम में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी।
दोनों की शादी का कथित ऑडियो निमंत्रण पत्र भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसके मुताबिक शादी का कार्यक्रम शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बैस्टियन में होगा।

ऑडियो निमंत्रण हुआ वायरल

सोनाक्षी और जहीर की शादी के कथित ऑडियो निमंत्रण पत्र को एक मैगजीन कवर की तरह बनाया गया है।
निमंत्रण पत्र में लिखा है, “पिछले 7 सालों से हम साथ हैं। सारी खुशियां, प्यार और कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं। वह पल जब हम एक-दूसरे के कथित गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से एक-दूसरे के पति-पत्नी बन जाएंगे। आखिरकार… यह जश्न आपके बिना अधूरा होगा, इसलिए 23 जून को सबकुछ छोड़कर हमारे साथ पार्टी में आएं। वहां मिलते हैं।”

क्या होगा शादी का ड्रेस कोड?

जोड़ी ने मेहमानों के लिए ड्रेस कोड भी रखा है। सभी को फॉर्मल और फेस्टिव कपड़े पहनने हैं, वहीं लाल रंग से परहेज करने का निर्देश दिया गया है।
सोनाक्षी और जहीर के शादी के निमंत्रण में यह भी कहा गया है कि समारोह रात 8 बजे शुरू होगा।
22 जून को जुहू स्थित उनके पारिवारिक घर पर भी जश्न मनाया जाएगा। इसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही आमंत्रित किया गया है।

पूनम ढिल्लों और हनी सिंह को मिला शादी का कार्ड

दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और गायक हनी सिंह को सोनाक्षी और जहीर की शादी का कार्ड मिला है।
पूनम ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “मैं सोनाक्षी को शुभकामनाएं देती हूं। बहुत प्यारा निमंत्रण भेजा है उन्होंने। भगवान करे वे बहुत खुश रहे।”
हनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल हो पाऊं। सोना-जहीर को शुभकामनाएं!! भोलेनाथ उन पर कृपा करें।”

ये हस्तियां होंगी शादी में शामिल

सोनाक्षी-जहीर की शादी की पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल होंगे।
उनके अनुसार, सिन्हा और रतनसी परिवार के अलावा, दोनों के करीबी दोस्त आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा को आमंत्रित किया है, जिनके साथ उनकी गहरी दोस्ती है।
मेहमानों की सूची में ‘हीरामंडी’ टीम का नाम भी शामिल है। संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुश्शा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा को भी शादी का निमंत्रण भेजा गया है।

ऐसे हुई थीं दोनों के इश्क की शुरुआत

जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसका आयोजन सलमान खान ने किया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here