Home Blog Maharastra News: छत्रपति संभाजीनगर में 23 वर्षीय युवती की , रील्स बनाने...

Maharastra News: छत्रपति संभाजीनगर में 23 वर्षीय युवती की , रील्स बनाने के जुनून में गई जान,

0

Maharastra News: A 23-year-old girl died in Chhatrapati Sambhajinagar due to her passion for making reels,

रील्स बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हालांकि, कई बार ये वीडियो बनाना और फोटो खींचना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी ही एक दुखद घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुई, जहां एक 23 वर्षीय युवती की रील बनाने के दौरान जान चली गई। छत्रपति संभाजीनगर जिले के दौलताबाद क्षेत्र के सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास यह भीषण हादसा सोमवार, 17 जून को दोपहर में हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान श्वेता दीपक सुरवसे (23) के रूप में हुई है, जो हनुमानगर की रहने वाली थी। वह अपने दोस्त शिवराज संजय मुले (25) के साथ कार से घूमने निकली थी। दत्त मंदिर क्षेत्र में पहुंचने के बाद, श्वेता ने कार में बैठकर रील बनाने की ठानी।

Ro.No - 13672/156

श्वेता ने कार चलाने की कोशिश की, लेकिन उसे ठीक से कार चलानी नहीं आती थी। रील बनाते समय कार तेजी से पीछे की ओर भागने लगी और गहरी खाई में जा गिरी। यह देखकर शिवराज ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना स्थल पर क्या हुआ?

घटना की जानकारी मिलते ही खुलताबाद थाने के पुलिस निरीक्षक धनंजय फराटे के मार्गदर्शन में पुलिस मौके पर पहुंची। घाटी में गिरी कार से श्वेता को बाहर निकालकर खुलताबाद ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा के उपाय

इस घटना के बाद चर्चा है कि अगर मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा दीवार या लोहे की दीवार होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को लेकर अब गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रील्स बनाने का जुनून कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसी गतिविधियों के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और जोखिम भरे कदम न उठाएं।

रील बनाने के चक्‍कर में गई जान

23 वर्षीय श्वेता दीपक सुरवासे छत्रपति संभाजीनगर के हनुमाननगर की रहने वाली थीं. वह खुलताबाद तालुका में शूलीभंजन दत्तधाम मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर रील बना रही थी. घटना सोमवार (17 तारीख) दोपहर दो बजे के बीच हुई. श्वेता अपने दोस्‍त 25 वर्षीय सूरज संजय मुले के साथ औरंगाबाद से खुलताबाद तालुका के शूलीभंजन में दत्त मंदिर क्षेत्र में आए थे. यहीं पर रील बनाने के चक्‍कर में श्‍वेता की जान चली गई.

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर

घटना स्‍थल पर मौजूद एक शख्‍स ने बताया, “यह लड़की कार चला रही थी. गाड़ी रिवर्स गियर में थी. इस दौरान लड़की का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर चला गया. इसके बाद कार सीधे पहाड़ी से लगभग 300 फीट नीचे गिरी और इस युवती की मौत हो गई. एक मिनट पहले ये दोनों लोग हंस रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही ये खुशी के पल मातम में बदल गया. हम लोग देखते ही रह गए. ये पूरा हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ करने का मौका ही नहीं मिला.

300 फीट नीचे खाई में गिरी कार

शूलीभंजन में दत्त मंदिर का क्षेत्र मनोरम है, बरसात के मौसम में यह प्रकृति के साथ और अधिक खुल जाता है. इसलिए भक्त और पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं. ऐसे ही ये दोनों व्यक्ति गुरुवार (17 तारीख) को सैर के लिए आए थे. लेकिन किसको पता था कि यहां इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था. कार सीधे 300 फीट (30 मंजिल) नीचे खाई में जा गिरी. बताया जार हा है कि श्‍वेता की मौके पर ही मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here