MLA arrived to inaugurate the community building of Sahu Samaj in village Salhetola – Parliament
सामाजिक उन्नाति के लिए शासन लगातार कर रही कार्य :- आसाराम नेताम
जिले के सरोना तहसिल के अंतर्गत ग्राम साल्हेटोला दुधवा मे कांकेर लोकसभा क्षेत्र नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम ने साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र सांसद भोजराज नाग ने कहा कि समाज सेवा सबसे बडा पुण्य का कार्य है तथा इस भवन मे समाज सेवा को लेकर विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज व भावी पीढी को नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन में शिक्षा व समाज सेवा से संबधित कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा, तभी सरकार व भामाशाहो की ओर से यहां खर्च की गई धनराशि का सदुपयोग होगा।
विधायक आसाराम नेताम ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक समाज का सामाजिक भवन होना चाहिए। सामाजिक भवन होने से समाज के नागरिकों को विभिन्न आयोजनों के लिए स्थान उपलब्ध रहेगा और अनेक कार्यक्रम यहां कर सकेंगे। सामाजिक उन्नाति के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है और शासन इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन ने नागरिकों से वादा किया था उसे पूरा किया है।
जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरा मरकाम, पूर्व प्रदेश लघु वनोपज उपध्यक्ष सगे सिंह वटटी, जनपद उपध्यक्ष संजू गोपल साहु ,जनपद सदस्य किशोर भास्कर ,मंडल अध्यक्ष यसंवंत सुरोजिया ,मंडल महामंत्री टीकेशवर सिन्हख,ईश्वर सिन्हा ,जीवन नेताम, निरंजन गंजीर ,कन्हैया नेताम भारी संख्या में गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।



