Home Blog संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में लगी गोली, राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ...

संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में लगी गोली, राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की मौत

0

SSF jawan deployed for the security of Ram Janmabhoomi died after being shot under suspicious circumstances

अयोध्या। अयोध्‍या में राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍ति‍यों में मौत हो गई। जवान को राम जन्‍मभूम‍ि की सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है क‍ि देर रात गोली लगने से घायल हुआ था।
एसएसएफ जवान को सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर क‍िया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर ने एसएसएफ जवान को मृत घोषित कर द‍िया। घटना से राम जन्म भूमि परिसर में हड़कंप मच गया।एसएसएफ जवान अंबेडकरनगर का रहने वाला था।
मामला थाना राम जन्म भूमि क्षेत्र के राम जन्म भूमि परिसर का है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक जवान अंबेडकर नगर का रहने वाला था। उसका नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया जा रहा है। अधिकारियों ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है।

Ro.No - 13672/156

घटना की जानकारी परिजनों को दी

शत्रुघ्न विश्वकर्मा साल 2019 बैच का था। वह अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाने के कजपुरा गांव का रहने वाला था। एसएसएफ में उनकी तैनाती थी। अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा के लिए एसएसएफ बल का गठन किया गया है। शत्रुघ्न के साथियों ने बताया कि घटना होने से पहले शत्रुघ्न फोन को देख रहा था। वह बीते कई दिनों से कुछ परेशान भी था। पुलिस ने घटना का जानकारी जवान के परिवार वालों को दे दी है। परिजनों को रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। उन लोगों को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है कि शत्रुघ्न अब इस दुनिया में नहीं है।

तीन महीने पहले भी हुई जवान की मौत

तीन महीने पहले भी राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक जवान को गोली लग गई थी। उस मामले में तो जवान की गलती से ही गोली चल गई थी। बताया गया था कि वह बंदूक को साफ कर रहा था तब ही अचानक से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। वह जवान के सीने के आर-पार हो गई। अब हम बात करतें हैं एसएसएफ की। SSF यानी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन योगी सरकार ने चार साल पहले किया था। एसएसएफ के पास किसी को भी बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार है। इस फोर्स का नेतृत्व एडीजी स्तर के अधिकारियों के द्वारा किया जाता है।

Ayodhya Ram Mandir में ये दूसरी घटना

गौरतलब है कि राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद यह ऐसी दूसरी घटना है. इससे पहले मार्च में भी मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक PAC प्लाटून कमांडर को संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here