Home Blog पीएम मोदी ने आज ही किया यूनिवर्सिटी का उद्घाटन, Nalanda में सरकारी...

पीएम मोदी ने आज ही किया यूनिवर्सिटी का उद्घाटन, Nalanda में सरकारी स्कूल में घुसकर हेडमास्टर को गोली मारी,

0

PM Modi inaugurated the university today, entered a government school in Nalanda and shot the headmaster,

बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक ने प्लस टू उच्च विद्यालय तेल्हाड़ा के कार्यालय में घुसकर प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विद्यालय के एक बच्चे के साथ रुदल कुमार उर्फ जगन ने विद्यालय परिसर में मारपीट की थी जिसकी सूचना सहायक शिक्षक संतोष कुमार द्वारा तेल्हाड़ा पुलिस को दी गई थीं।

Ro.No - 13672/156

घटना की वजह आई सामने

इसी खुन्नस में रुदल ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त शिक्षक के साथ घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में बताया जाता है, कि बुधवार को लगभग 10:00 बजे सहायक शिक्षक संतोष कुमार कार्यालय कक्ष में बैठे थे कि दरवाजे पर एक युवक आया और उन्हें बाहर बुलाने लगा, जिस पर शिक्षक ने कहा कि क्या काम है अंदर जाकर बताओ तो वह युवक अंदर आया और उन पर पिस्तौल तानते हुए गोली चलाई लेकिन वह मिस फायर हो गया।

दोबारा गोली मारी, जो पैर में लगी

पुनः उसने दोबारा गोली चलाई जो शिक्षक के पैर में लगी और वह जख्मी हो गए। गोली चलाने के बाद वह युवक आसानी से टहलते हुए बाहर चला गया। दहशत के कारण किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं की। कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगे रहने के कारण गोली चलाने की पूरी घटना कमरे में कैद हो चुकी है, और वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। जख्मी शिक्षक को उनके सहकर्मियों ने एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। शिक्षकों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। जख्मी शिक्षक संतोष कुमार जहानाबाद जिला अंतर्गत काको थाना के नोनही गांव के रहने वाले हैं, जो पिछले 18 वर्षों से इसी विद्यालय में पदस्थापित हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन घटना का मुख्य आरोपित रूदल उर्फ जगत अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

बिहार में सरकारी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि कल जब 𝐏𝐌 और 𝐂𝐌 दोनों 𝐂𝐌 के गृह जिला नालंदा में उपस्थित थे तब उसी वक्त नालंदा में सरकारी गुंडे सरेआम स्कूल में घुस मुख्य अध्यापक को गोली मार तांडव मचा रहे थे।
प्रधानमंत्री जी तो अपराधियों के कपड़े और गमछे का रंग देख कर इसे राम राज्य ही कहेंगे। वैसे भी अब चुनाव बीत गए इसलिए प्रधानमंत्री को आगामी चुनाव प्रचार में ही 𝟐𝟓 साल पहले का तथाकथित जंगलराज दिखेगा। ऐसा ही 𝐂𝐌 समेत समस्त 𝐍𝐃𝐀 नेताओं का भी रवैया होगा तब तक सरकारी अपराधी यूं ही सत्ता संरक्षण में हजारों नागरिकों की जब चाहे जहां चाहे बलि लेते रहेंगे।

दो संदिग्ध गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। 4 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक को गोली का छर्रा लगा है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से गोलीबारी के बारे में पूछताछ कर रही है। गोलीबारी क्यों की गई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्कूल में घुसकर गोली मारने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बुधवार को 9 बजकर 25 मिनट के करीब एक बदमाश स्कूल परिसर में घुस आया। उस वक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक बैठकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी बीच गमछा डाले बदमाश हाथ में पिस्तौल लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास आया और पैर में गोली मार दी।

पीड़ित प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताई पूरी बात

घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल के बच्चे को परेशान किया जाता था. स्कूल में बच्चों की साइकिल गायब होती थी. इसको लेकर बच्चों से मारपीट भी की जाती थी. इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई थी तो बदमाशों में खौफ की जगह और मनोबल बढ़ गया. इसी को लेकर आज बदमाशों ने स्कूल में घुसकर पहले धमकी दी और फिर गोली चला दी. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल हो गया. क्षेत्र की लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

पुलिस ने किशोर को किया निरुद्ध

इस मामले को लेकर हिलसा के डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई है, लेकिन गोली लगने से शिक्षक जख्मी हुए हैं. इस मामले में एक किशोर को निरुद्ध किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here