Indian worker’s hand got cut off while working in the field, owner threw him on the road; he died in agony
इटली के लैटिना में काम करने वाले एक भारतीय मजदूर की बुधवार को सड़क पर हुई दुर्घटना मौत हो गई। हादसे में उसका हाथ भी कट गया।
इस घटना पर श्रम मंत्री मरीना काल्डेरोन ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक बर्बरतापूर्ण कृत्य है।
कटे हाथ के साथ छोड़ा सड़क किनारे
समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि सतनाम सिंह सोमवार को लैटिना में एक खेत पर काम करते समय घायल हो गया था, जो रोम के दक्षिण में एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ हजारों भारतीय प्रवासी मजदूर रहते हैं।
श्रम मंत्री मरीना काल्डेरोन ने संसद को बताया कि लैटिना के ग्रामीण क्षेत्र में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय कृषि मजदूर की मौत हो गई है।
इटली स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है तथा परिवार तक पहुंचने और उन्हें वाणिज्य दूतावास से सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
फ्लाई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन ने कहा कि सतनाम सिंह का हाथ उस समय कटा जब वह खेत पर काम कर रहा था। मदद देने के बजाय उसे उसके घर के पास सड़क पर छोड़ दिया गया।
बता दें कि लैटिना रोम के दक्षिण में एक ग्रामीण क्षेत्र है जहाँ हजारों भारतीय प्रवासी मजदूर रहते हैं।
भारतीय दूतावास कर रहा परिवार से संपर्क
भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, दूतावास को इटली के लैटिना में एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी मिली है। हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। परिवार से संपर्क करने और कांसुलर सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।
फ्लाई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि अपने नियोक्ता से मदद पाने के बजाय, सतनाम सिंह को उसके घर के पास कूड़े के एक थैले की तरह फेंक दिया गया। मरीना कैल्डेरोन ने कहा कि अधिकारी जांच कर रहे हैं और उम्मीद है कि जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।
एएफपी ने बताया कि सतनाम सिंह बिना उचित कानूनी कागजात के काम कर रहा था। पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्हें सिंह की पत्नी और दोस्तों ने इसकी जानकारी दी और एयर एंबुलेंस भेजी गई।
वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी ने श्रमिकों के शोषण के लिए जाने जाने वाले क्षेत्र में सिंह के साथ किए गए व्यवहार की निंदा की और इसे “सभ्यता की हार” बताया।
भारतीय दूतावास ने की घटना की निंदा
इटली में स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की निंदा करते हुए सतनाम की मौत पर दुख जताया है. भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सतनाम के घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर इस मौत की जानकारी देते हुए लिखा कि दूतावास को इटली के लैटिना में एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी है. हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. परिवार से संपर्क करने और कांसुलर सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी है.
मामले की हो रही जांच, दी जाएगी सजा
फ्लाई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन (कृषि और खाद्य उद्योग में श्रमिकों के लिए एक इतालवी संगठन) ने बताया कि खेत में काम करते समय ही सतनाम जख्मी हुआ था. इटली के अफिसर इस मामले की जांच कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच चल रही है, आशा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सतनाम की पत्नी और दोस्तों ने बताया कि सतनाम के पास इटली में काम करने के लिए प्रॉपर लीगल डॉक्यूमेंट नहीं था.
श्रम मंत्री ने की निंदा
श्रम मंत्री ने संसद को बताया कि ‘लैटिना के ग्रामीण क्षेत्र में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए और अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में छोड़े गए भारतीय कृषि मजदूर की मृत्यु हो गई है। इसमें उनका हाथ भी कट गया था। मंत्री ने इस ‘बर्बरतापूर्ण कृत्य’ की निंदा की है।
बर्बरता का कृत्य
मंत्री ने कहा, ‘यह वास्तव में बर्बरता का कृत्य था।’ उन्होंने कहा कि अधिकारी जांच कर रहे हैं और उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। फ्लैई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन के अनुसार, सिंह, 30 या 31 वर्ष का था और बिना कानूनी कागजात के काम कर रहा था, तभी एक मशीन से उसका हाथ कट गया। सिंह की मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोगों ने उसे घर के पास फेंक दिया। मंत्री ने इस स्थिति को ‘हॉरर फिल्म’ जैसा बताया।
सिंह को बाद में एक एयर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। लैटिना में एक पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि उसे रोम के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन आज दोपहर के आसपास उसकी मौत हो गई।


