Home Blog बिहार में अररिया Bridge Collapse पर बोले अफसर ‘कमी पुल में नहीं...

बिहार में अररिया Bridge Collapse पर बोले अफसर ‘कमी पुल में नहीं नदी में…’ दर्जनों गांव का संपर्क टूटा ; बड़ी वजह आई सामने

0

Officer said on Araria Bridge Collapse in Bihar, ‘The fault is not in the bridge but in the river…’ Dozens of villages lost connectivity; big reason came to light

अररिया के बाद बिहार में एक और पुल ध्वस्त हो गया है। इस बार सिवान जिले के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा गांव में नहर के बीचोबीच बना नहर पुल अचानक ध्वस्त हो गया है। पुल के टूटने की वजह से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है।

Ro.No - 13672/156

बड़ी वजह आई सामने

सिवान में पुल टूटने की वजह मिट्टी कटाव बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बिहार के अररिया में भी नवनिर्मित बकरा पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे थे।

अररिया पुल मामले में कई इंजीनियरों पर गिरी गाज, ठेकेदार हुआ ब्लैकलिस्टेड

अररिया पुल के ध्वस्त होने के मामले में कई इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया। इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। राज्य सरकार ने जांच समिति बनाकर 7 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

घटिया निर्माण सामग्री पर कुछ नहीं कहा

वहीं पुल गिरने का जो वीडियो सामने आया है. उसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल पुल के निर्माण में हुआ है. इस कारण पूरा का पूरा पुल भरभारकर मंगलवार को गिर गया. लेकिन, विभागीय अभियंता ने इस बारे में कुछ भी न कहकर उल्टे नदी को हादसे के लिए दोषी ठहरा रहा है.

उद्घाटन के पहले गिरा पुल

बता दें कि अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को गिरकर ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया. सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. बताया जाता है कि सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया.

बिहार के अररिया में गिरा पुल

बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बना पुल भरभराकर गिर गया. 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here