Home Blog Fire Incidents: लगी भीषण आग,कोलकाता के गार्स्टिन प्लेस में ठाणे में अर्जुन...

Fire Incidents: लगी भीषण आग,कोलकाता के गार्स्टिन प्लेस में ठाणे में अर्जुन टॉवर भी लपटों की चपेट में

0

Fire Incidents: Massive fire breaks out, Arjun Tower in Thane and Garstin Place in Kolkata also engulfed in flames

शनिवार सुबह कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में भीषण आग लग गई। मौके पर छह दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। उधर, देश के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में गोखले मार्ग पर स्थित अर्जुन टॉवर में शनिवार तड़के आग लग गई।
ठाणे नगर निगम के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। नगर निगम ने जानकारी दी है कि अभी तक किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली में शुक्रवार रात को निलोथी गांव के हनुमान धर्मकांटा के पास एक लकड़ी के सामान की फैक्ट्री में आग लग गई थी। दमकल की 28 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Ro.No - 13759/40

गार्स्टिन प्लेस में बैंकशाल कोर्ट के पास इमारत में सुबह लगी आग

पुलिस ने बताया कि डलहौजी इलाके में स्थित गार्स्टिन प्लेस में बैंकशाल कोर्ट के पास एक इमारत में सुबह करीब साढ़े 4 बजे आग लग गई. आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की ओर से 7 वाहनों को भेजा गया. एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. दमकल विभाग ने कहा है कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में लगी आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया. फिलहाल आग को ठंडा करने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि यह आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. साथ ही यह भी कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता तभी चल पाएगा, जब फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आएगी.

कोलकाता के कस्बा इलाके में शॉपिंग मॉल में लगी थी आग

बता दें कि हाल ही में कोलकाता के कस्बा इलाके में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई थी. आग को बुझाने के लिए 15 दमकल इंजन भेजने पड़े थे. आग लगने के बाद मॉल में धुआं भर गया था, जिसे निकालने के लिए उसके शीशे तोड़ने पड़े थे. मॉल में काफी संख्या में लोग शॉपिंग करने के लिए पहुंचे थे. मॉल में आग लगने के बाद ग्राहकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here