Gurugram Factory Blast: Two people died and several workers were injured in a blast in a factory in Daulatabad
हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार (22 जून) को सुबह करीब ढाई बजे दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायरबॉल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक धमाका शुरू हो गया. यह धमाके इतनी जोरदार थे कि कई किलोमीटर दूर तक उनकी आवाज सुनाई दी. इस धमाके से फैक्ट्री के लगभग 500 मीटर के दायरे में बनी दूसरी फैक्ट्रियों और मकानों के शीशे टूट गए.
वहीं धामके से आग लगने के बाद दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की खबर सामने आई है. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची.
बॉयलर फटने से हादसा
बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। राहत-बचाव का कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद
घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एक श्रमिक अभी मलबे में दबा हुआ है जिसको निकालने का एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। रात करीब 2:30 बजे हादसा हुआ था। फायरबॉल बनाने की फैक्ट्री में धमका हुआ था।
300 मीटर दूर एक घर का शीशा भी टूट गया।
बचाव कार्य के दौरान छोटे-मोटे धमाके जारी
उस फैक्ट्री के साथ लगती दो और फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गए।
पुलिस आग लगने के कारणों का जांच कर रही है
दरअसल, फायरबॉल बनाने वाली यह फैक्ट्री गुरुग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में है. फायरबॉल का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए ही किया जाता है, लेकिन आज गुरुग्राम में फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों की जांच की जा रही है. रात में जब फैक्ट्री में धमाके होने लगे तो धमाकों की आवाज सुनकर लोग रात भर सहमे रहे.



