The successful Prime Minister Narendra Modi increased the honor and pride of Masturi region by making me a state minister
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी। भारतीय जनता पार्टी वास्तव में एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की ताकत से ही आज देश के 22 राज्यो में एनडीए की सरकार है। नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है और बिलासपुर के इतिहास में पहली बार केंद्र में मंत्री बनाकर आपका लोगो की सेवा करने मुझे भेजा है।
यह बात बिलासपुर के नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री भारत सरकार का दायित्व मिलने के बाद मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गतौरा में आयोजित अभिनंदन समारोह में विधानसभा के सभी 5 मंडलों से पहुंचे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि 43 से 45 डिग्री तापमान में आप लोगो ने मुझे जिताने घर-घर जाकर वोंट मांगा है यही कारण है कि बिलासपुर लोकसभा के सभी 8 में से 8 विधानसभा में जीत हासिल कर पार्टी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत के पंच से लेकर केंद्रीय मंत्री मंडल तक का मेरा सफर आप लोगो के आशीर्वाद का ही नतीजा है। तोखन साहू ने कहा एनडीए की सरकार में मुझे केंद्र में राज्य मंत्री बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है इससे सिर्फ मेरा ही नही मस्तूरी क्षेत्र का भी गौरव और मान सम्मान बढ़ा है सभी लोग मिलकर यहां का विकास करेंगे। कार्यकर्ताओं की मांग पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा की किन्हीं परिस्थितियों में मस्तूरी विधानसभा में हमारा विधायक नहीं है ऐसे में भाजपा के विधायक विहीन विधानसभा का मैं विशेष ख्याल रखूंगा। लेकिन हमे आज और यही पर संकल्प लेना होगा कि 2029 के विधानसभा चुनाव में मस्तूरी से भाजपा का ही विधायक बनाकर क्षेत्र के नेतृत्व के लिए विधानसभा रायपुर भेजेंगे।
इस दौरान प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्य समिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल, राज्यवर्धन कौशिक, अभिलेश यादव,राजेन्द्र राठौर,रामनारायण भारद्वाज, धीरेंद्र दुबे, सोनू तिवारी, यदुराम साहू, तामेश्वर सिंह कौशिक, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर,लक्ष्मी साहू,अशोक सिंह,नरेंद्र वस्त्रकार, संतोष मिश्रा, आशीष बांकरे, तुषार चंद्राकर, ललित यादव बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकसभा के बाद अगला लक्ष्य पंचायत चुनाव जीतना है-डॉ बांधी
पूर्व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थियों में काम करते है दूसरे विधानसभा से ज्यादा हमे यहां परिश्रम करना पड़ता है। क्योंकि की यहां का समीकरण दूसरा है। इसमें भी हमारे लोग मेहनत के साथ बेहतर काम करते है। भाजपा के कार्यकर्ता एक जिन्न की तरह काम करते है इसका उदाहरण है पहले विधानसभा का चुनाव फिर लोकसभा अब नगर निगम फिर आगामी ग्राम पंचायत का चुनाव में काम करना है। पंचायत चुनाव में जनपद और जिला में अध्यक्ष बनाने के लिए अभी से तालमेल और सामंजस्य बैठाने की जरूरत है। बिना रुके बिना थके हमे काम करना है। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओ का आभार जताया।
कार्यक्रम में इन्होंने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के अभिनंदन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, विधानसभा मस्तूरी प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, विधानसभा संयोजक बीपी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में 22 हजार की हार मिलने के बावजूद लोकसभा में उस खाई को पाटकर 16 सौ वोट से लीड दिलाने में कार्यकर्ताओं लगन और मेहनत का नतीजा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन गतौरा मंडल महामंत्री राधे श्याम मिश्रा ने किया।
मंच में डॉ. बांधी के जन्मदिन का केक कटा
पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी का 22 जून को जन्मदिन है गतौरा में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया उपस्थित सभी लोगो ने डॉ. गर्मजोशी के साथ शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉक्टर बांधी ने सभी लोगो का अभिवादन स्वीकार किया और आभार प्रकट किया।


