Union Minister met BJP workers in Devrikhurd
बी पी सिंह के निवास पर रुके परिजनों से की मुलाकात
मस्तूरी। केंद्रिय मंत्री तोखन साहू ने मस्तुरी विधनसभा के गतौरा में अयोजित अभिनंदन समारोह से लौटते हुए देवरीखुर्द के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और उनका कुशल छेम जाना । अपने तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रिय मंत्री मस्तूरी विधानसभा संयोजक बी पी सिंह के निवास पर रुके इस दौरान निवास पर स्थित पूजन स्थल पूजा अर्चना भी की।
मंत्री तोखन साहू ने बीपी सिंह के परिवार के सदस्यों से भी भेंट की और उनके आतिथ्य सत्कार और भोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने नगरीय क्षेत्र में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय बी पी सिंह और कार्यकर्ताओ को दिया।
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनावों में देवरीखुर्द और अन्य वार्डों सहित भाजपा को मिली लीड के लिए बी पी सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, बीपी सिंह ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और मेहनत से यह सुनिश्चित किया कि भाजपा को क्षेत्र में समर्थन मिले।
इस विशेष मुलाकात के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कमर कसने और संगठन की जड़ों को और मजबूत करने के लिये कड़ी मेहनत करने को कहा
साहू ने आगे कहा कि हमारी पार्टी की सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास पर आधारित है। हमें इस विश्वास को बनाए रखना है और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहना है।”
बी पी सिंह ने केंद्रीय मंत्री के इस दौरे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि वे और उनकी टीम पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर मस्तूरी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री डा कृष्णमुर्ति बांधी , पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजुद रहे।


