Home Blog दिल्ली सीएम की बिगड़ी तबीयत; शुगर लेवल गिरने पर खाया चाय-बिस्किट, CBI...

दिल्ली सीएम की बिगड़ी तबीयत; शुगर लेवल गिरने पर खाया चाय-बिस्किट, CBI ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार,

0

Delhi CM’s health deteriorated; ate tea and biscuits when his sugar level dropped, CBI arrested Arvind Kejriwal from the court,

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट की अनुमति के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाने के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें अहलमद रुम में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं।

Ro.No - 13759/40

केजरीवाल के वकील ने गिरफ्तारी का किया विरोध

सीबाआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।
केजरीवाल के वकील ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। केजरीलाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने सीबीआई के गिरफ्तारी के फैसले पर आपत्ति जताई, क्योंकि पिछले साल अप्रैल में एजेंसी ने उनसे नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

सीबीआई ने क्यों किया गिरफ्तार?

केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई का कारण यह था कि वह उस कैबिनेट का हिस्सा थे जिसने शराब नीति को मंजूरी दी थी. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में हितधारकों के मन मुताबिक संशोधन किए गए. थोक विक्रेताओं के लिए प्रॉफिट मार्जिन 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया.

केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा- केजरीवाल को दूसरे मामले में न्यायिक हिरासत में रहते हुए सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया. कोई आदेश पारित हो गया है और हमें जानकारी नहीं है. जिस तरह से यह किया गया है वह गंभीर चिंता का विषय है और यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है. हमें मीडिया से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में पता चला. हम मांग करते हैं कि सीबीआई की ओर से दाखिल रिमांड अर्जी की कॉपी हमें भी दी जाए.

कोर्ट ने क्या कहा?

केजरीवाल के वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने कहा- हमें जो समझ आ रहा है, चूंकि वह न्यायिक हिरासत में थे, इसलिए सीबीआई ने 24 तारीख को अदालत के समक्ष पूछताछ के लिए एक आवेदन दायर किया था. फिर एजेंसी ने कल प्रोडक्शन वारंट की अनुमति लेने और उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए आवेदन दिया. अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है.

केजरीवाल के वकील ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा- अगर मामला कल रखा जाए और हमें कागजात दे दिए जाएं तो आसमान नहीं गिर जाएगा. कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से कहा- चूंकि उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, कार्यवाही कहां से शुरू होगी? केजरीवाल के वकील ने फिर कहा- आप हमें आवेदन दाखिल करने दीजिए. हमें जवाब देने के लिए समय दीजिए. कल सबसे पहले इस पर सुनवाई हो सकती है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कोर्ट की हिरासत में हैं, क्या उन्हें सुनवाई का हक नहीं है?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here