Home छत्तीसगढ़ पोटा केबिन देवगांव में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

पोटा केबिन देवगांव में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

0

 

बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ से किया गया स्वागत

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर, प्रदेश में ग्रीष्मावकाश पश्चात् नवीन शिक्षा सत्र् 2024-25 का 26 जून से प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में पोटा केबिन देवगांव आवासीय विद्यालय में बच्चों का शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने से बच्चों में उत्साह देखा गया। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर शाला प्रबंध समिति की बैठक तथा विविध कार्यक्रम आयोजित कर नवीन शिक्षा सत्र् प्रारंभ एवं बच्चों को प्रवेश दिलाने प्रोत्साहित किया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत एवं सम्मानित करते हुए उन्हें प्रथम दिवस मे ही पाठ्य पुस्तक तथा गणवेश वितरण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा एवं जिला मिशन समन्वयक श्री जीबीएस रेड्डी की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों को गुलदस्ता भंेटकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा ने शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मोहनलाल साहू, अधीक्षक श्रीमती रंजीता नाग, प्रधान पाठक माध्यमिक श्रीमती शशि कला पटेल एवं प्राथमिक प्रधान पाठक सुश्री सविता यादव, अनुदेशक, पालकगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here