Home छत्तीसगढ़ कुटेलाटोला में डांस प्रतियोगिता 13 नवंबर को

कुटेलाटोला में डांस प्रतियोगिता 13 नवंबर को

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर का रिपोर्ट

 

Ro.No - 13672/156

मुंगेली -(लोरमी)- नवयुवक समिति कुटेलाटोला के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डाॅंस प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवबंर दिन सोमवार को किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुऐ अध्यक्ष अनिल राज ने बताया कि आयोजन की तैयारी जोरो से चल रही है, आसपास के मंुगेली, लोरमी, कोटा, बिलासपुर, पंडरिया, कवर्धा सहित अन्य जगहो से डांस करने वाले प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में ग्रुप व एकल डांस आयोजित होगा, प्रथम आने वाले ग्रुप डांस करने वाले को 75 सौ रूपये एवं द्वितीय इनाम 5 हजार एवं तृतीय 3100 रूपये दिया जायेगा, एकल डांस में प्रथम प्रतिभागी को 3101 रूपये, द्वितीय 2101 रूपये, तृतीय 1101 रूपये दिया जायेगा, प्रतिभागियों को अपना चुने हुऐ गाना स्वयं एवं ड्रेस के साथ आने के लिए कहा गया है। 12 नवबंर को ग्रामवासियों के द्वारा ईशर गौरी-गौरा महापूजन का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी हेतु ग्रामवासी जुटे हुऐ है, आयोजन का यह 43 वाॅ वर्ष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here