Sonu Nigam took blessings after washing Asha Bhosle’s feet, users said- she is a few steps away from becoming a leader
नई दिल्ली. शुक्रवार को मशहूर गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च की गई. इस बुक लॉन्चिंग में बॉलीवुड कई सितारों ने भाग लिया. इस दौरान जैकी श्रॉफ को आशा से मिलते ही उनके पैर छूते हुए देखा गया. जैकी ने खास अवसर पर आशा को गमला भी भेट किया. गायक सोनू निगम भी इस इवेंट का में हिस्सा रहे. माथे पर तिलक लगाए, पीले रंग के कुर्ते पाजामे में सोनू निगम ने शिरकत की. इस अवसर पर सिंगर सोनू निगम को भी आशा भोसले के पैर धोते और उनका सम्मान करते हुए देखा गया.
सोनू और आशा की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर अब वायरल हो रही है, जिसमें सोनू को आशा के पैर पानी और गुलाब की पंखुड़ियों से धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने आशा को अपना ‘गुरु’ भी कहा और बताया कि उन्होंने संगीत की नींव आशा के मार्गदर्शन में रखी. दूसरी ओर, जैकी श्रॉफ को आशा से मिलते ही उनके पैर छूते हुए देखा गया.
सितारे से मिले प्यार और सम्मान को पाकर आशा भोसले ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया. सोनू और जैकी के अलावा, इस कार्यक्रम में पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, भारती मंगेशकर, अशोक सराफ, सुरेश वाडकर, सुदेश भोसले, श्रुति भोसले और हरीश भिमानी भी मौजूद थे.
बुक लॉन्च के अवसर पर सोनू निगम ने उन्होंने कहा, ‘देवी मां प्रणाम, मैं बिल्कुल कुछ नहीं कहना चाहता था. लेकिन, मुझे कहा गया है तो मैं यही कहूंगा कि आज सीखने के लिए बहुत से साधन हैं. लेकिन, जब सीखने के लिए कुछ नहीं था तो लता जी और आशा जी थीं. इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया है. जो आपसे सीख सके उनके लिए धन्यवाद. जो सीख रहे हैं, उनके लिए धन्यवाद. जो आपसे सीखकर जान गए कि आप जैसा नहीं सीख सकते, उनके लिए भी धन्यवाद. मैं सनातन धर्म की तरफ से आपको सम्मान देना चाहूंगा’. इसके बाद सोनू निगम ने आशा भोसले के चरण धोकर सम्मान दिया.
इंडस्ट्री से शामिल हुए कई सेलेब्स
हाल ही में मुंबई में आशा भोसले की बायोग्राफी बुक ‘स्वरस्वामिनी आशा’ का लॉन्च इवेंट रखा गया। इस इवेंट में पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ, सोनू निगम और सुरेश वडकर समेत इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। अब इसी इवेंट से सोनू निगम का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पैर धोकर लिया आशा भोसले का आशीर्वाद
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम ने सबसे पहले आशा भोसले के पैरों को चूमा और फिर उन्हें पानी से धोते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने सिर झुका कर गायिका का आशीर्वाद भी लिया। उनका यह वीडियो कुछ यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और कुछ ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया है।
लोगों ने वीडियो पर दिया अपना रिएक्शन
लोगों ने अब सोनू निगम के इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बहुत खूबसूरत है। यह पूरी तरह से भारतीय है। ऐसी ही चीजें हैं, जो हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस कराती हैं। दूसरे ने लिखा कि दिल जीत लिया। वहीं, कुछ ने उन्हें नौटंकीबाज भी बताया। एक शख्स ने लिखा कि ये नेता बनने से कुछ कदम दूर है।
आशा भोसले के पैरों को चूमते और धोते दिखे सोनू निगम
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में सोनू निगम आशा भोसले के पैरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। सोनू सबकुछ ठीक वैसे ही करते दिख रहे हैं जैसा अक्सर आपने मंदिरों में किसी पंडित को भगवान का पूजा-पाठ करते समय देखा होगा। वह पहले बर्तन और गुलाब की पंखुड़ियों वाले जल मंगवाते हैं। पहले सोनू आशा भोसले के पैरों को चूमते हैं और फिर सिर उनके पैरों में झुकाते दिखते हैं। इसी के साथ कुछ मंत्रोच्चारण भी सुनाई दे रहे और काफी तसल्ली से सोनू उनके चरणों को धोते हैं। और फिर अंत में आशा उन्हें आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, आखिरी में सोनू निगम घुटने टेक कर जमीन पर सिर रखकर उन्हें वैसे ही प्रणाम करते दिख रहे हैं जैसा हम मंदिरों में भगवान के सामने सिर झुकाते हैं। इस वीडियो ने लोगों के दिलों को बाग-बाग कर दिया है।
लोगों ने कहा- हर जगह इनको दिखावा करना है
इस बुक लॉन्च के मौके पर सोनू निगम ने कहा, ‘देवी मां प्रणाम, मैं बिल्कुल कुछ नहीं कहना चाहता था, लेकिन मुझसे कहा गया है तो मैं यही कहना चाहूंगा कि आज सीखने के लिए बहुत से साधन हैं., लेकिन जब सीखने क कुछ नहीं था तो लता जी और आशा जी थीं। इन लोगों ने ही पूरी दुनिया को गाना सिखाया है।’ इस वीडियो पर जहां काफी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग नाराज भी दिख रहे हैं। कुछ लोग कहते दिख रहे हैं- हर जगह इनको दिखावा करना है। वहीं कुछ ने कहा है- वहीं मोहन भागवत भी बैठे हैं, उनके भी पैर धो लीजिए। ऐसे भी लोग काफी हैं जो इसे नॉनसेंस बता रहे हैं। एक ने कहा- नाटक की भी सीमा होती है।
फैन्स बोले- यही होते हैं संस्कार और इसके लिए गट्स चाहिए
काफी लोगों ने सोनू की तारीफ की है और लिखा है कि यही होते हैं संस्कार। एक यूजर ने कहा है- आजके समय में ये सब करने के लिए भी हिम्मत चाहिए होती है। लोगों ने कहा- ये दिल को छूने वाला है। कई लोगों ने कहा है- ये ही हमारा कल्चर है।



