Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सघन जनसंपर्क जारी, नारीशक्ति का भी मिल रहा अपार जनसमर्थन...

कांग्रेस का सघन जनसंपर्क जारी, नारीशक्ति का भी मिल रहा अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद

0

 

मनेंद्रगढ़। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मनेंद्रगढ़ विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रमेश चंद्र सिंह का मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी है साथ ही क्षेत्र के लोगों से अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद भी
मिल रहा है।

Ro.No - 13672/156

महिलाएं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कर रही है डोर टू डोर प्रचार
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 और 20 में महिलाओं का एक बड़ा जत्था देखने को मिल रहा है जो रमेश चंद्र सिंह के पक्ष में जोर शोर से प्रचार कर रही है साथ ही साथ प्रतिदिन नुक्कड़ सभा के माध्यम से जन-जन तक सरकार के कामकाज और प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है। महिलाओं का कहना है कि जो काम पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने किया है चाहे वह कर्ज माफी हो, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना हो या हर जिले में बहुत ही उत्कृष्ट आत्मानंद स्कूल खोलना हो, यह सभी काम सरकार के सराहनीय हैं जिसमें हर वर्ग को लाभ मिला है।
जनसंपर्क के दौरान मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष,समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, एनएसयूआई , यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here