Tehsildar Neha Upadhyay held a meeting with Patwaris
तहसील कार्यालय पुसौर के बैठक कक्ष में क्षेत्र के सभी हल्का पटवारियों के साथ तहसीलदार नेहा उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा ने बैठक किया। इस बीच इन्होंने राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना की प्रगति, भूमिस्वामी खातों में आधार लिंक, मोबाईल एवं किसान किताब की प्रविश्टि आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की । साथ ही शासन के निर्देशानुसार 6 जुलाई से राजस्व पखवाड़ा प्रारंभ होना है इसके लिये हल्का पटवारी गण किसानों के दस्तावेज दुरूस्त रखना है । जिसमें कि पखवाड़ा के बीच संबंधित किसान को उसके दस्तावेज मुहैया किया जा सके। ज्ञात हो कि पिछले कई महिनों से अभिलेख शुद्धता का कार्य तहसील कार्यालय में जारी है जिसके लिये संबंधित सभी कार्यवाहियां अख्तियार किये जा रहे हैं।
Ro.No - 13672/156



