Action taken against senior agriculture development officer of Lormi
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
Ro.No - 14097/148
समिति में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरकों का कर रहा था भण्डारण
मुंगेली– कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार लोरमी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री धनंजय कुमार कुर्रे की एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है। कृषि विभाग के उपसंचालक डी. के. ब्यौहार ने बताया कि सेवा सहकारी समिति खुड़िया में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के जैव उर्वरक भण्डारण विक्रय की प्राप्त शिकायत पर कुर्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधान अनुसार यह कार्यवाही की गई है।



