Akshata Murty: Gathering more headlines than Sunak’s speech, wife Akshata Murty wore a dress worth Rs. 42 thousand in farewell speech
ब्रिटेन के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को करारी हार का सामना करना पड़ा। 14 साल बाद लेबर पार्टी ने बड़े बहुमत के साथ कंजर्वेटिव को हराकर जीत हासिल की है।
डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर सुनक के अपना विदाई भाषण दिया। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति अपने पति के पीछे शांति से खड़ी होकर भाषण सुनते हुए नजर आई। हालांकि, अक्षता मूर्ति ने अपने पति के इस्तीफे के भाषण के दौरान एक ऐसी ड्रेस पहनी जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। जी हां, अक्षता की इस ड्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
नीली, सफेद और लाल रंग की ड्रेस क्यों हुई ट्रोल?
दरअसल, अक्षता ने नीले, सफेद और लाल रंग की पैटर्न वाली एक ड्रेस पहनी थी। सुनक के भाषण के दौरान सबकी निगाहें उनकी ड्रेस पर गई। इस ड्रेस की कीमत 395 पाउंड यानी 42 हजार रुपये की है। अब इस ड्रेस में ऐसा क्या था जो मजाका का कारण बन गया। दरअसल, नीला, सफेद और लाल कलर ब्रिटेन के फ्लैग से बिल्कुल मिलता-जुलता है।
वहीं, इसमें नीचे की तरफ लाल, नीला और सफेद धारियां बनी हुई थी जो कि टोरी के ध्वज का रंग है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अक्षता मूर्ति ने इस ड्रेस को पहन टोरी की वर्तमान स्थिति को बंया किया है।
क्या कह रहे इंटरनेट यूजर्स?
सोशल मीडिया यूजर्स मूर्ति की पोशाक के पैटर्न का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे है, क्योंकि यह ड्रेस काफी चमकदार और आखों को चुभने वाली थी। एक यूजर ने कहा, ‘अक्षता मूर्ति की पोशाक एक स्टीरियोग्राम है और यदि आप काफी देर तक आंखें सिकोड़कर देखेंगे तो कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भरता एक हवाई जहाज दिखाई देगा।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ‘अक्षता मूर्ति की पोशाक भी एक क्यूआर कोड है जो आपको डिज़नीलैंड का फास्ट पास दिलाती है।’
बता दें कि अक्षता मूर्ति, अरबपति नारायण मूर्ति की बेटी हैं, जो टेक दिग्गज इंफोसिस के संस्थापक हैं। संडे टाइम्स की 2024 रिच लिस्ट के अनुसार, यह दंपति नंबर 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सबसे धनी निवासी हैं, जिनकी संपत्ति 651 मिलियन पाउंड ($815 मिलियन) है।
क्यों ड्रेस का बनने लगा मजाक
अब आप सोच रहे होंगे कि इस ड्रेस में आखिर ऐसा क्या था जिसका मजाक बनाया जाने लगा। अक्षता मूर्ति ने एक हाई नेक वाली ड्रेस पहन रखी थी जिसमें ब्रिटेन के राष्ट्रीय ध्वज के सभी रंग (सफेद, नीला, लाल) था। वहीं इसमें नीचे की तरफ लाल और सफेद रंग की धारियां थीं जो कि टोरी के ध्वज का रंग है। ऐसे में लोग कहने लगे कि अक्षता मूर्ति की ड्रेस इस चुनाव में टोरी की हालत बयां कर रही है।
काली सफेद धारियों की वजह से यह ड्रेस चमकीली और आंखों को थकाने वाली लग रही थी। इसपर एक यूजर ने कहा, अब उनकी स्पीड और डायरेक्शन का पता लगाना भी मुश्किल होगा। उनकी रेंज पता ही नहीं चल पाएगी। एक यूजर ने कहा, अक्षता मूर्ति की ड्रेस में क्यूआर कोड भी है जिससे आपको डिजनीलैंड का फास्ट पास मिल सकता है।
क्या थी ड्रेस की कीमत
बता दें कि अक्षता मूर्ति इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। संडे टाइम्स की 2024 की अमीरों की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है। उनके पास लगभग 815 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। अक्षता ने जो ड्रेस पहन रखी थी उसकी कीमत395 पाउंड यानी लगभग 42 हजार रुपये बताई गई है। ऑनलाइन बुटीट ओमी ना ना के माध्यम से यह ड्रेस बेची जाती है। वहीं अक्षता मूर्ति अपनी डिजाइनर ड्रेस के लिए भी जानी जाती हैं।
अक्षता के छाते ने भी खींचा ध्यान
अक्षता मूर्ति ने अपने हाथ में एक छाता भी ले रखा था। इसपर भी लोगों का ध्यान गया तो कई तरह के कमेंट आने लगे। एक यूजर ने कहा, सुनक अपना विदाई भाषण दे रहे हैं और पीछे अक्षता छाता लिए शांत खड़ी हैं। यह उनकी तैयारियों को दिखाता है।
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की ड्रेस लाइमलाइट में आई
ऋषि सुनक के त्यागपत्र भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। हालांकि, उनके पीछे उनकी पत्नी ने अपनी ड्रेस को लेकर सारी लाइमलाइट लूट ली। नेटिजंस उनकी ड्रेस को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी ड्रेस पर ब्रिटेन के ध्वज के सारे रंग थे। वहीं कुछ लोग उनकी ड्रेस को QR कोड भी बता रहे हैं।
इस ड्रेस की कीमत भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। एक रिपोर्ट की माने तो, अक्षता मूर्ति ने कथित तौर पर भारतीय फैशन लेबल का-शा की ड्रेस पहनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षता मूर्ति ने जो ड्रेस पहनी थी, वो 42 हजार रुपये की बताई जा रही है।
ऋषि सुनक ने भावुक संदेश के साथ छोड़ा पीएम आवास
ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने भाषण दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने इस काम के लिए अपना सब कुछ दिया लेकिन आपने यूके सरकार बदलने का जनादेश दिया है और आपका फैसला मायने रखता है। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवारों और प्रचारकों ने बहुत मेहनत की लेकिन मुझे दुख है कि हम जीत नहीं सके।
सुनक ने आगे ये भी कहा कि कैसे उनके पीएम रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता आई है। मुद्रास्फीति स्थिर रही, ब्याज दरें कम हुई और देश विकास की राह पर चला।



