Home Blog खाद्य मंत्री बघेल ने नवागढ़ में जैतखाम निर्माण कार्य के लिए किया...

खाद्य मंत्री बघेल ने नवागढ़ में जैतखाम निर्माण कार्य के लिए किया भूमि पूजन

0

Food Minister Baghel performed Bhoomi Pujan for the construction of Jaitkham in Navagarh

रायपुर, 07 जुलाई 2024/ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ में अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से 99 लाख 31 हजार की लागत से निर्मित हाने वाली जैतखाम का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को एकता, भाईचारे, तथा समरसता का संदेश दिया है। बाबा के आदर्शाे पर चलने का प्रेरणा मिलती है। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर समाज में ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने का प्रयास किया। गिरौदपुरी धाम में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम भी बनाया गया है ।

Ro.No - 13672/156

सतनामी समाज द्वारा नवागढ़ के सतनाम मंगल भवन में गुरु असम दास जी तेलासपुरी धाम खपरीडीह खुर्द के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता अजीत रात्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत मारो घनलाल देशलहरे, जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल, श्रीमती गिरजा कुर्रे, ताराचंद जांगड़े, हेमलाल धृतलहरे जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here