Home Blog ग्राम हिर्री में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ ...

ग्राम हिर्री में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई भक्तों में रहा अभूतपूर्व उत्साह

0

Lord Shri Jagannath Ji’s Rath Yatra was taken out with great pomp in village Hirri, devotees were extremely enthusiastic

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी/मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रथ यात्रा के पावन पर्व पर भगवान श्री जगन्नाथ,
भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी का
विधि विधान से पूजा , अर्चना, हवन
आरती किया गया शायम 4 बजे
भगवान को रथ में विराजमान कर बाजा गाजा आतिश बाजी के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण
किया जाकर श्री जगन्नाथ स्वामी की
जय घोष करने लगे ,रथ यात्रा के दौरान भक्तगण घर के सामने रंगोली और आरती सजाकर
पूजा अर्चना करने लगे, जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया । रथ यात्रा पर्व पर गांव
में व्यापारियों द्वारा बाजार मिठाई दुकान लगायें गए थे।
पूजा अर्चना का कार्य पंडित ओमशंकर शर्मा ने किया। तथा गोवर्धन साहू ने सभी भक्तजनों का प्रसाद वितरण कर सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं युवतियों के साथ बच्चों में भारी उत्साह और उमंग था।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here