A meeting of ST Government Servants Development Association was held to strengthen the organizational structure
पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय भर्ती, फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए
नारायणपुर– अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला नारायणपुर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 06 जुलाई, शनिवार को वन कर्मचारी संघ भवन बखरूपारा में किया गया।अशोक उसेंडी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदोन्नति में आरक्षण, स्थानीय भर्ती, फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारियों के खिलाफ कार्रवाई सहित अन्य मुद्दों पर तुलाराम नेताम, अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, कन्हेर सिंह नाग एवं सदस्यों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 08 जुलाई को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने,14 जुलाई बिलासपुर में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में भागीदारी सहित नवीन जिला कार्यकारिणी गठन पर भी चर्चा हुई।
उक्त बैठक में महासचिव भागेश्वर पात्र, ब्लॉक अध्यक्ष ओरछा संतोष पात्र, संयुक्त सचिव कोता गार्डी, संगीता ध्रुव , धनेश्वरी नाग, भूपेन्द्र कुमेटी, मीना भास्कर, सुनीता कुमेटी कौड़ो,मंगलू वड्डे, सुखराम वड्डे, राजूराम पोटाई, राजकुमार समरथ, रायसिंह कावड़े, राजूराम सलाम,घुड़साराम गोटा,कारिया वड्डे,चुम्मन लाल सुधाकर,मानकेर उसेंडी,टी.आर.नेताम,शिवराम नेताम, संतोष कुमेटी एवं अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।


