Home Blog Vishnu Deo Cabinet Meeting: क्‍या है मंत्रिपरिषद की बैठक का एजेंडा विष्‍णु...

Vishnu Deo Cabinet Meeting: क्‍या है मंत्रिपरिषद की बैठक का एजेंडा विष्‍णु देव कैबिनेट की बैठक कल इन फैसलों पर लगी मुहर, जानें…

0

Vishnu Deo Cabinet Meeting: What is the agenda of the cabinet meeting? Vishnu Dev Cabinet meeting tomorrow approved these decisions, know…

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय की अध्‍यक्षता में कल राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। करीब 20 दिन बाद हो रही कैबिनेट की इस बैठक से पहले आज सीएम मंत्रालय में आला अफसरों की बैठक ले रहे हैं।
राज्‍य कैबिनेट की कल (मंगलवार) को होने वाली बैठक के संबंध में अफसरों का कहना है कि राज्‍य सरकार इस बैठक में कुछ बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, 22 जुलाई से शुरू हो रहे राज्‍य विधानसभा के सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही चालू वित्‍तीय वर्ष के पहले अनुपूरक बजट पर भी बात होने की संभावना है। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान राज्‍य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभागों से प्रस्‍ताव मंगाए गए हैं। बैठक में तबादला नीति को लेकर कोई फैसला हो सकता है। कर्मचारी संगठनों के बीच इसकी चर्चा चल रही है, हालांकि आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Ro.No - 13672/156

वर्ष 2004-05 में बस्तर, सरगुजा एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का गठन तत्कालीन सरकार द्वारा किया गया था। तत्पश्चात् वर्ष 2012 में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछडावर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। इन प्राधिकरणों के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे। प्राधिकरणों के गठन के पश्चात् अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों, अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों, मजरा-टोला, पारा-मोहल्लों, वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी आवश्यकताओं के अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए गए थे। वर्ष 2019 में तत्कालीन सरकार द्वारा इन प्राधिकरणों के कार्य संचालन की प्रक्रिया में अमूल-चूल परिवर्तन कर दिया गया, जिसके चलते प्राधिकरणों का न सिर्फ महत्व कम हो गया, बल्कि इनके कार्याें में पारदर्शिता मॉनिटरिंग का अभाव होने के साथ ही शासन स्तर पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रहा। उक्त स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कैबिनेट ने पांचों प्राधिकरणों के पुनर्गठन एवं निधि नियम के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 23 फरवरी, 2024 को पारित अशासकीय संकल्प के तहत प्रदेश के जितने भी मैदानी क्षेत्र हैं, उन क्षेत्रों में भी जहाँ अनुसूचित जनजातियों की 25 प्रतिशत से अधिक बहुलता है, उन क्षेत्रों के गांवों एवं ब्लाकों को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के क्षेत्रों में शामिल किया गया है। प्राधिकरण अपना कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर, मतैक्य से माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप करेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्राधिकरण सामाजिक, आर्थिक एवं सर्वागीण विकास पर अपना ध्यान केन्द्रित करेगा। प्राधिकरण को सशक्त, पारदर्शी एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा। वर्तमान में प्राधिकरण के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के लिए बस्तर, सरगुजा, मध्य क्षेत्र, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के लिए 50-50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है तथा ग्रामीण एवं अन्य पिछडावर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के लिए 80 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

इन्हें मंत्री बनाए जाने के हैं आसार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की खबर के बाद मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों के नामों की भी चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि साय कैबिनेट में सरगुजा और रायपुर संभाग से मंत्री बनाए जा सकते है. रायपुर से राजेश मूणत का नाम हो सकता है, तो बस्तर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी को जगह मिल सकती है. दरअसल, दो वर्तमान मंत्री को हटाने की भी चर्चा है. मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय का कहना है इंतज़ार करिए हो जाएगा.

कांग्रेस के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा : अजय चंद्राकर

कांग्रेस की 9 और 10 जुलाई को मैराथन बैठक है इसे लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सोंग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस चुनाव हार चुकी है. कांग्रेस के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. 5 साल तक अब बैठक बैठक करते रहेंगे. दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस के पास मजबूत प्रत्याशी नहीं है. सेटिंग करके मजबूत दिखाने का प्रयास करेगी.

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर अजय चंद्राकर का बयान

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर अजय चंद्राकर ने कहा देश भर में अभी कांग्रेस का प्रदर्शन तो निराशाजनक रहा है. तो अब देखते इसमें क्या करने वाले हैं. पटवारियों की हड़ताल को लेकर कहा कि राज्स्व मंत्री पटवारियों से कह चुके हैं कि वो अपना काम करें तहसीलदारों और एसडीएम से कहकर प्रत्यारोजित करने की बात भी उन्होंने कही है, इससे पटवारियों में उत्साह आना चाहिए.

BJP कार्यसमिति 10 जुलाई को करेगी मंत्रणा

आपको बता दें, कल कैबिनेट बैठक के बाद 10 जुलाई को BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में कार्यसमिति की बैठक होगी. केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक का आमंत्रण मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों को मिला है. CM साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सराहना की जाएगी. तो वहीं निकाय और पंचायत चुनाव पर मंथन होगा. साथ ही आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए टास्क दिए जाएंगे. और संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे विभागीय समीक्षा

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभागीय समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री साय आज 11.30 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री अधिकारियों की बैठक लेंगे. कयास लगाया जा रहा कि कल शाम कैबिनेट की बैठक है और उसी को लेकर अधिकारियों से चर्चा हो सकती है. कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले संभव है. सीएम 11.50 से दोपहर 2.30 बजे तक कार्यों की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री साय 2.50 बजे सीएम हाउस वापस आयेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here