Delhi Weather Update: This new record was registered in the capital, heavy rains in Delhi-NCR bring relief and trouble
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं नोएडा में भी बारिश शुरू हो गई है। वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश होने से दिल्ली में कई जगह हुआ जलभराव
Delhi Rain राजधानी दिल्ली में बारिश होने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है तो वहीं कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई। वहीं, जलभराव होने से लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
यलो अलर्ट के बावजूद नहीं हुई अधिक वर्षा
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को एक बार फिर से मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। यलो अलर्ट के बावजूद कहीं भी अधिक वर्षा नहीं हुई। यह बात अलग है कि नमी भरी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से बहुत हद तक राहत अवश्य दिलवाई।
फरीदाबाद में भी हुई बारिश
हरियाणा के फरीदाबाद में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
अभी सप्ताह भर ऐसा ही रहेगा मौसम -IMD
अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री तक की गिरावट भी देखने को मिली। IMD Weather Update मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर ऐसा ही मौसम बना रहेगा। धूप एवं बादलों की लुकाछिपी के बीच सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश होने वाली है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. हालांकि आज यानी 9 जुलाई को मौसम साफ रह सकता है. लेकिन 10 जुलाई को पश्चिम यूपी में कई जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी यूपी में आज कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि कल यानी 10 जुलाई को भी मूसलाधार बारिश हो सकती है.
बिहार में होगी भारी बारिश
बिहार में मानसून मेहरबान है. कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. आने वाले समय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 12 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है. जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी जिले के कुछ हिस्सों में आज यानी 9 जुलाई को बारिश हो सकती है. इसके अलावा गोपालगंज, सिवान, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में भी बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 9 जुलाई को बारिश हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से मौसम विभाग लगातार बारिश की संभावना जता रहा है. लेकिन बारिश नहीं हो रही है. विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 11-12 जुलाई को झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भी कई इलाकों में खूब बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 जुलाई को उदयपुर, जोधपुर और कोटा के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि इसके बाद बारिश की रफ्तार कुछ कम होगी.
इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में लैंड स्लाइड का खतरा है.



