Told- what are the three major goals of the government in the third term ‘On hearing the word Russia..’ PM Modi met the people of the Indian community in Moscow,
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने आज मॉस्को में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री को सुनने समारोह में मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा,”मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।”
मैं अपने दोस्त पुतिन का आभार व्यक्त करता हूं’
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करते हुए कहा,” ये सारी मीटिंग ट्रस्ट और रिस्पेक्ट बढ़ाने वाली रही है। जब हमारे देश के छात्र रूस-यूक्रेन के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी। मैं रूस के लोगों का, मेरे मित्र पुतिन का इसके लिए भी फिर से आभार व्यक्त करता हूं।
17 बार हो चुकी है पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात
भारत-रूस की दोस्ती के लिए मैं विशेष रूप से अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन की लीडरशिप की भी सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मज़बूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया सरकार का क्या है लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है। सरकार एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि ‘भारत बदल रहा है।’ भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।
भारत-रूस की दोस्ती हमेशा PLUS में रही है-PM मोदी
मॉस्को में पीएम मोदी ने कहा, रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है। भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में TEMPERATURE कितना ही MINUS में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा PLUS में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता MUTUAL TRUST और MUTUAL RESPECT की मजबूत नींव पर बना है।
पीएम-मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ में कही ये बात
पीएम-मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि भारत-रूस की दोस्ती के लिए मैं विशेष रूप से अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन की Leadership की भी सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं।
21वीं सदी भारत की सदी है-पीएम मोदी
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2015 में जब मैं यहां आया था, तब मैंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। तब मैं कह रहा था, आज दुनिया कह रही है। दुनिया के सभी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है।



