Rajasthan Budget 2024 : Government will connect 25 lakh houses with tap water; 1650 employees will be recruited in Rajasthan Roadways, read the big points of the budget
जयपुर। भजनलाल सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट आज विधानसभा में पेश कर रही है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी यह बजट पेश कर रही हैं।
बजट में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती समेत कई बडे़ ऐलान किए गए हैं। पहले आम बजट में सरकार जनता को कई नए तोहफे दे सकती है तो अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।
राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। राज्य की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र अभी चल रहा है। विधानसभा का बजट सत्र आमतौर पर फरवरी-मार्च में होता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव के कारण दिया कुमारी ने आठ फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया था।
राजस्थान का यह बजट ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य में जल्द ही पांच विधानसभा सीटों पर उपुचनाव भी होने वाला है। ऐसे में यह बजट राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम है।
बजट में पर्यटन, कला एवं संस्कृति को लेकर भी घोषणा
दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम तैयार किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ की तरह खाटू श्याम जी मंदिर का कॉरिडोर बनेगा। इसमें करीब 100 करोड़ का खर्च आएगा।
राजस्थान हेरिटेज कंवर्जेशन बोर्ड बनेगा, यह बोर्ड पुरातात्विक स्थानों और हेरिटेज स्थलों का विकास करेगा।
बजट में युवा नीति 2024 लाने की घोषणा
बजट में राजस्थान में युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए युवा नीति 2024 लाने की घोषणा।
बजट पेश करने के दौरान दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में युवाओं के लिए हमने अगले 5 सालों में 4 लाख सरकारी भर्तियां करने का संकल्प लिया है, वहीं इस साल 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी प्रस्तावित है।
लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन के लिए 150 करोड़
राज्य सरकार ने बजट में कहा है कि 500 करोड़ रुपए का प्रावधान करके डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्र में 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन दिए जाएंगे।
शहरी क्षेत्र में फेज मैनर में 150 करोड़ से बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
हर नगरी निकाय में 65 करोड़ की लागत से फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराई जाएगी।
राजस्थान रोडवेज में भर्तियों की घोषणा
रोडवेज के लिए 500 बसें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही सरकार 300 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेगी। वहीं, 800 बसें किराए पर ली जाएंगी।
अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर सहित 10 जिलों में आधुनिक सुविधा युक्त बस स्टैंड बनाए जाएंगे।
इस बार के बजट में रोडवेज में 1650 कर्मचारियों की भर्ती की भी घोषणा की गई है।
बीकानेर, भरतपुर सहित बड़े शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
दीया कुमारी बोलीं- हमारे दस संकल्प हैं
प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना
पानी, बिजली, सड़का का विकास
सुनियोजित शहरी विकास
किसानों का सशक्तिकरण
औद्योगिक विकास
विरासत भी, विकास भी की सोच के साथ धरोहर संरक्षण
पर्यावरण संरक्षण
पेपर लीक की रोकथाम के लिए 100 से अधिक गिरफ्तारियां
पेपर लीक की रोकथाम के लिए 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुई. ERCP के पहले चरण का काम शुरू हो चुका है.सरकार का बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया. प्रदेश में 6 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा हुई. 25 लाख घरों में नल से जल का लक्ष्य है. पेयजल के लिए 5000 करोड़ की योजना है. सरकार का बड़े उद्योगों के साथ MSME पर जोर दिया. हर विधानसभा क्षेत्र में 20 हैंडपंप लगेंगे. पूगल और छतरगढ़ में सोलर पार्क विकसित होंगे. हर घर, हर खेत बिजली योजना को साकार किया जाएगा. सरकारी कार्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगेंगे.
भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट
विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य की इकॉनोमी का आकार 350 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा. राज्य बजट 10 बिन्दुओं पर केन्द्रित रहेगा. दीया कुमारी ने कहा कि संकल्प पत्र की 45 फीसदी घोषणाओं पर कार्य शुरू हुए. 53 फीसदी से अधिक बजट घोषणाओं पर काम किया. जल जीवन मिशन योजना हमारे लिए वरदान साबित हो सकती है. ERCP के पहले चरण का कार्य शुरू किया.
25 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य
25 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि बजट में आमजन को राहत देने की दिशा निर्धारित की. जनता से किए वादों को धरातल पर लाने का काम शुरू. पेपर लीक की रोकथाम के लिए 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुई.
ERCP के पहले चरण का काम शुरू
ERCP के पहले चरण का काम शुरू हो चुका है. दीया कुमारी ने कहा कि संकल्प पत्र की 45 फीसदी घोषणाओं पर कार्य शुरू हुए. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विधानसभा पहुंचे. वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा पहुंचीं. फर्स्ट इंडिया से बातचीत में दीया कुमारी ने कहा कि पूरी तैयारी है,अच्छा बजट लाएंगे. इससे पहले बजट की प्रतियां राजस्थान विधानसभा पहुंची. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बजट की प्रतियां विधानसभा पहुंची.



