Home Blog आलिया कश्यप ने बताया ‘सर्कस’,Anant-Radhika की शादी को लेकर बोलीं- ‘किसी...

आलिया कश्यप ने बताया ‘सर्कस’,Anant-Radhika की शादी को लेकर बोलीं- ‘किसी की शादी के लिए खुद को बेचने…’

0

Alia Kashyap called it a ‘circus’, said about Anant-Radhika’s marriage- ‘Selling yourself for someone’s marriage…’

नई दिल्ली। अंबानी परिवार में इस वक्त जश्न का माहौल है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे यानी अनंत अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में अंबानी हाउस में वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी हैं।

Ro.No - 13672/156

अब तक मामेरू, संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी का आयोजन हो चुका है। वहीं अब जल्द राधिका अंनत के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगवाने वाली हैं। अंबानी परिवार के इस जश्न में अब तक कई नामी हस्तियां शामिल हुई है। दूसरी तरफ पूरा बॉलीवुड इस शादी में झूमता नजर आ रहा है। तो वहीं फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने इस शादी को ‘सर्कस’ बताया है।

क्या बोलीं आलिया कश्यप

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ‘सर्कस’ बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया कश्यप ने ब्रॉडकास्ट चैनल ‘गप शप विद कश्यप’ पर अंबानी शादी की जिक्र किया- ‘इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है।’

जल्द दुल्हन बनेंगी आलिया

बीते साल आलिया ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन ट्रेडिशनल से सगाई की थी। आलिया की उम्र अभी केवल 23 साल ही है। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपने लाइफ पार्टनर को चुना है। इस उम्र में सगाई कर आलिया काफी खुश है। बीते दिनों आलिया और शेन ने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया था और बताया कि वह दो शादियां करेंगे। यह कपल साल 2025 में शादी करेगा।

अनंत-राधिका की शादी में आलिया कश्यप को न्यौता

अब 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच अनंत और राधिका की शादी के पहले होने वाली रस्में हो रही हैं। संगीत नाइट के बाद हल्दी सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। इसमें बुलाए गए गेस्ट्स की लिस्ट लंबी थी। जिसमें परिवार और दोस्त भी शामिल थे। लेकिन आलिया कश्यप ने कहा कि उन्होंने उन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का फैसला किया है, जिनमें उन्हें इन्वाइट किया गया था।

आलिया कश्यप ने अंबानी की शादी पर कसा तंज

आलिया कश्यप ने ब्रॉडकास्ट चैनल ‘गप शप विद कश्यप’ पर लिखा, ‘इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ कार्यक्रमों में बुलाया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वो PR कर रहे थे (???? मुझसे मत पूछिए क्यों) लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं यह विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा ज्यादा आत्मसम्मान है।’ उन्होंने आगे लिखा कि लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह उसका क्या करें। उन्होंने ये भी लिखा कि वह सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हर खबर पर नजर रखे हुए हैं।

राधिका-अनंत की शादी को बताई सर्कस

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अनंत-राधिका की साहड़ी की तुलना एक सर्कस से की है और दावा किया कि अंबानी परिवार ने पीआर के लिए कुछ लोगों को इंवाइट किया था. सोशल मीडिया पर वो कहती हैं, ‘इस समय अंबानी विवाह, विवाह नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है. मुझे कुछ कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वे पीआर कर रहे थे. लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं यह विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा अधिक आत्मसम्मान है.’

अनंत-राधिका की वेडिंग फंक्शन्स

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं. अंबानी परिवार के इस वारिस की शादी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को मुंबई में होगी. अंबानी परिवार पहले ही दो प्री-वेडिंग इवेंट आयोजित कर चुका है, दोनों ही कई दिनों तक चलने वाले हैं. पहला जामनगर में तीन दिवसीय पार्टी थी जिसमें बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग शामिल हुए थे, जबकि दूसरा भूमध्य सागर में रुकने वाला एक लग्जरी क्रूज था. शादी के करीब आने के साथ ही अंबानी परिवार ने पिछले सप्ताह मुंबई में कई पार्टियों का आयोजन किया, जिसमें गरबा नाइट, हल्दी समारोह और संगीत समारोह शामिल था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने प्रस्तुति दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here