ICC Champions Trophy 2025: ICC may have to change the venue, Team India will not go to Pakistan for Champions Trophy,
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है। इस इवेंट से पहले ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये कह दिया था कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, लेकिन फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है।
इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव करने को लेकर आईसीसी से बात करेगा। बीसीसीआई आईसीसी से ये मांग करेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई या श्रीलंका में कराए जाए।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से बड़ी मांग करेगी। ये मांग चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव की होगी। बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका या दुबई में करवाने को लेकर आईसीसी से बातचीत करेगा।
बता दें कि साल 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। दोनों टीमों के बीच भिड़त आसीसी इवेंट में हुई। पाकिस्तान ने पिछले साल एशिया कप की मेजबानी की थी, लेकिन भारत के पाकिस्तान नहीं जाने की जिद्द के बाद एशिया कप को हाइब्रेड मॉडल पर खेलने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलें। भारतीय टीम ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने उन्हें पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने की परमिशन नहीं दी।
8 राज्यों के बीच खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल 2025 में फरवरी-मार्च के महीने में होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। 1996 विश्व कप में भारत और श्रीलंका के साथ मेजबानी के बाद ये पहला मौका है जब बड़े इवेंट में पाकिस्तान को मेजबानी का मौका मिला है।
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
PCB ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल तैयार कर ICC और इसके सदस्य देशों को मंजूरी के लिए भेजा है. सब जगह से हरी झंडी मिलने के बाद इसे जारी किया जाएगा. मगर उससे पहले ही यह शेड्यूल वायरल हो गया. ब्रिटेन के एक अखबार ‘द टेलीग्राफ’ ने इसे पब्लिश कर दिया था.
इसके अनुसार, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कराची में 19 फरवरी को होगा. ओपनिंग मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. साथ ही शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्ता का मुकाबला 1 मार्च को लाहौर में होगा. भारत के सभी मैच लाहौर में रखे गए हैं.
भारत के लिए सेमीफाइनल भी शिफ्ट किया जाएगा चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले 5 और 6 मार्च को खेले जाएंगे. जबकि 19 मार्च को खिताबी टक्कर होनी है. यह सेमीफाइनल मुकाबले कराची और रावलपिंडी में होने हैं. मगर भारतीय टीम टॉप-4 में पहुंचती है, तो वो अपना सेमीफाइनल लाहौर में ही खेलेगी.
भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल शिफ्ट कर दिया जाएगा. हालांकि देखने वाली बात ये भी है कि अभी तक BCCI ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने पर सहमति नहीं दी है.
पीसीबी का रवैया पड़ सकता है भारी
चैम्पियंस ट्रॉफी और उसकी तैयारियों को लेकर पीसीबी का एकतरफा रवैया उसी पर भारी पड़ने वाला है. दरअसल, पाकिस्तानी बोर्ड ने अपनी ओर से तो टूर्नामेंट को लेकर कुछ तैयारियां कर ली हैं और बाकी तैयारियां जारी हैं. मगर उसने ICC, भारत और बाकी सदस्य देशों के साथ कोई चर्चा नहीं की है.
इसका बड़ा उदाहरण इससे समझ सकते हैं कि PCB ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल तैयार कर ICC और बाकी एसोसिएट देशों मंजूरी के लिए भेज दिया है. मगर आगे आकर आईसीसी या किसी भी देश से बात नहीं की है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में PCB के पास आईसीसी अधिकारियों से बात करने का अच्छा मौका था, लेकिन कोई भी पीसीबी अधिकारी फाइनल देखने बारबाडोस नहीं पहुंचा. यदि पीसीबी आधिकारी वहां पहुंचते तो ICC के साथ-साथ BCCI और साउथ अफ्रीकी अधिकारियों से भी बात करने का अच्छा मौका रहता. मगर उसने यहां भी ढीला रवैया अपनाया.



