Home Blog अमेरिकी हसीना किम कार्दशियन, Radhika-Anant की शादी में शामिल होंगी

अमेरिकी हसीना किम कार्दशियन, Radhika-Anant की शादी में शामिल होंगी

0

American beauty Kim Kardashian will attend Radhika-Anant’s wedding

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। इस ग्रैंड शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत मार्च में शुरू हो गई थी। वहीं अब शादी की रस्में निभाई जा रही हैं।
बुधवार को एंटीलिया में शिव शक्ति पूजा, मेहंदी सेरेमनी और गरबा नाइट फंक्शन की धूम देखने को मिली। इस ग्रैंड शादी के लिए बेहद खास तैयारियां की हैं। विदेशी मेहमानों को भी बुलावा भेज दिया है। यही नहीं, उनके लिए खास तौर पर प्राइवेट जेट भी तैयार करवाया है।

Ro.No - 13672/156

कार्दशियन सिस्टर्स भी होंगी शामिल

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के विदेशी मेहमानों की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें मशहूर कार्दशियन सिस्टर भी शामिल होंगी। शादी में रियलिटी शो स्टार किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन मेहमान होंगी। इसके अलावा पीटर डायमेंडिस, कलाकार जेफ कून्स और कोच जे शेट्टी भी शामिल होंगे।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री भी आएंगे

इसके अलावा खबर ये भी है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट और पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भी शामिल होंगे।
इसके अलावा तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन, आईओसी के उपाध्यक्ष जुआन एंटोनियो समरंच, डब्ल्यूटीओ डी-जी नगोजी ओकोन्जो-इवेला और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो भी शामिल होंगे।

जानें कहा होगी अनंत-राधिका की शादी

अनंत और राधिका की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। अनंत और राधिका का साल 2022 में रोका हुआ था और सगाई 2023 में हुई थीं। शुक्रवार 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। यह उत्सव शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा।

प्री-वेडिंग सेरेमनी

शादी के जश्न की शुरुआत 5 जुलाई को संगीत समारोह के साथ हुई थी। इसमें बॉलीवुड सितारों के अलावा पॉपस्टार जस्टिन बीबर ने भी हिस्सा लिया था। इसके बाद 8 जुलाई को हल्दी समारोह और 10 जुलाई को शिव-शक्ति पूजा अंबानी के निवास एंटीलिया में आयोजित हुई। इससे पहले मार्च में प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर के विशाल वन्यजीव अभ्यारण्य वनतारा में आयोजित की कई। इसमें मेटा के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, इवांका ट्रंप, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और भूटान के राजा और रानी शामिल हुए थे। इसमें पॉप स्टार रिहाना ने भी परफॉर्म किया था।

शिवशक्ति पूजा के बाद नीता अंबानी

उन्होंने बाहर आकर कहा, ‘इतने दिनों से आप लोग आ रहे हैं। आज शिवशक्ति पूजा है। मैं आप सभी के लिए प्रसाद भेजने जा रही हूं।’ वह कैमरामैन से हिंदी में कहती देखी जा सकती हैं।

कब है अनंत-राधिका की शादी?

पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शादी के सारे सेलिब्रेशन होंगे। शुक्रवार, 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा। यह उत्सव शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। अंत में मंगल उत्सव के नाम से शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को निर्धारित है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here