Home Blog साइबर ठगो से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ी सावधानी ...

साइबर ठगो से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ी सावधानी स्वयं जागरूक हो और दूसरे को भी करे जागरूक ,,,अवनीश पासवान

0

Awareness is the biggest precaution to avoid cyber fraud. Be aware yourself and make others aware too.,,,Avnish Paswan

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी।मस्तूरी के सरस्वती शिशु विद्यालय में सरस्वती बाल कल्याण समिति के सचिव दिनेश शराफ की अध्यक्षता में तथा मस्तूरी थाना के थाना प्रभारी अवनीश पासवान (टी आई)के मुख्य आतिथ्य में एवं चेतना ब्रह्माकुमारी बहनों के तत्वाधान में यातायात एवं साइबर क्राइम के संदर्भ में विद्यालय के भैया बहनों को जानकारी प्रदान किया गया l
सर्वप्रथम माननीय मुख्य अतिथि अवनीश पासवान और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के दिनेश शराफ द्वारा मां सरस्वती ओम शब्द चित्र और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात दीप मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l
मंचस्थ अतिथि गणों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने कराया एवं अतिथि गणों का स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डिगेश्वर श्रीवास एवं वरिष्ठ आचार्य श्रीमती सीमा राठौर द्वारा रोली तिलक से स्वागत किया गया l विशिष्ट अतिथि गणों में ब्रह्माकुमारी बहाने बीके प्रीति बी के गौरी के साथ ही साथ मोटिवेशनल स्पीकर राजेश पपीहे राकेश गुप्ता और होरीलाल उपस्थित रहे l
मुख्य अतिथि की आसंदी से 1 जुलाई 2024 से भारतीय कानून जो पूर्व में आयरिश कानून से प्रेरित था उसमें आईपीसी या सीआरपीसी में हुए बदलाव की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि पासवान ने नए संशोधित कानून के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि समाज में जागरूकता और परिवर्तन की आवश्यकता को विस्तार से बताते हुए कहा कि आए दिन साइबर ठगो के जाल में लोग फंसे जाते है ऐसे में साइबर ठगो के बचाव के लिए जागरूकता ही हम सबकी सावधानी है इसलिए हम स्वयं जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करे।
बीके प्रीति बहनजी ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन के महत्व को समझाया l
बीके गौरी बहन जी ने मोबाइल और इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी देते हुए साइबर क्राइम में लिप्त ठगों से बचने हेतु सावधान किया और अपनी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने के लिए चेतावनी दी l
राजेश पप्पू ने भैया बहनों को अपने आने वाले करियर के लिए प्रेरित करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा चलाए गए सकारात्मक अभियान को अपनाने हेतु प्रेरित किया l
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पांडे ने परंपरा अनुसार कल्याण मंत्र सर्वे भवंतु सकिना से कार्यक्रम का समापन किया l
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य गण तथा कक्षा छठवीं से द्वादश तक के भैया बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here