Central School News: Student found ‘acid’ in bottle, complained of burning sensation after drinking water, school management started investigating Kendriya Vidyalaya
जांजगीर चांपा। केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में ग्यारहवीं की छात्रा के पानी बाटल में एसिड जैसी कोई लिक्विड मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा दोपहर एक बजे अपनी सहेलियों के साथ खेल मैदान गई थी। वहां से वापस लौटने के बाद उसने बैग से बोतल निकाला और पानी पी तो उसे एसिड जैसा जलन हुआ। इसके बाद बोतल के पानी को गिराकर देखा तो उसमे से झाग बनने लगा।
स्वजन को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को खरी खोटी सुनाई। स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिलाया और बोतल को सुरक्षित रखा गया है । छात्रा के पिता ने बताया कि पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बोतल में किसी ने वाशिंग पाउडर डाल दिया था। इसकी जानकारी उसके घर आने पर हुई। मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। अब बोतल में एसिड जैसे द्रव मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। आखिर स्कूल में ये सब लेकर कौन आ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मिला गुमनाम पत्र
बुधवार को स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में ही अंग्रेजी में लिखा एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमे लिखा है कि स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल प्रबंधन ने पत्र मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कापी को जब्त किया है ताकि हैंडराइटिंग मिलान कर उस तक पहुंचा जा सके।इधर जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी।स्कूल के प्राचार्य केके चंद्रा ने कहा कि सीसी टीवी फुटेज की जांच के अलावा छात्र छात्राओं से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन से भी मदद ली जाएगी।
इसके बाद मिला लेटर
सेंट्रल स्कूल में इस घटना के बाद बुधवार को ग्यारहवीं कक्षा में ही अंग्रेजी में लिखा लेटर मिला। जिसमे लिखा है कि स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल प्रबंधन ने लेटर मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कॉपी को जब्त किया है।
हैंडराइटिंग मिलान कर इसे लिखने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इधर जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी।
छात्र-छात्राओं से हो रही पूछताछ
सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ छात्र-छात्राओं से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। – केके चंद्रा प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय
स्कूल में भी छात्र सुरक्षित नहीं
अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल पढ़ाने के लिए सुरक्षित भेजते हैं। लेकिन जब इस तरह के कारनामे स्कूल में भी होने लगेगा तो शिक्षा का मंदिर में भी दाग लग जाएगा। परिजनों का कहना है कि ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि नए कानून लागू होने के बाद इसमें महिला संबंधी अपराध में नाबालिग पर भी सजा का प्रावधान है। इस संबंध में जानकारी तो मिली है। लेकिन पीड़ित पक्ष के द्वारा अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत के बाद आगे की जांच जाएगी।
क्लासरूम में मिला गुमनाम पत्र
सोमवार को घटना होने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा जांच शुरू कर दी गई। अपने स्तर पर जांच की जा रही है। इसी दौरान 10 जुलाई को 11वीं क्लास में ही एक गुमनाम पत्र मिला है। जो अंग्रेजी में है। पत्र में लिखा गया है कि सभी केन्द्रीय विद्यालय के स्टाफ कितना भी कोशिश कर लो। मुझ तक नहीं पहुंच सकते। इस लेटर के मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा 11वीं के सभी छात्रों के अंग्रेजी के कॉपी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही हैंड राइटिंग मिलाने की बात कही जा रही है।



