More than 75 people have lost their lives in UP, Bihar and Jharkhand, death is raining from the sky! Monsoon has become deadly,
उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 80 लोगों से ज्यादा की जान चली गई. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए हैं.
यूपी में बिजली गिरने से 43, डूबने से 9 और सर्पदंश से 2 लोगों की जान गई. वहीं, झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बिजली गिरने से एक महिला, उसके नाबालिग पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल में 20 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुर्शिदाबाद के डोमकल स्थित भागीरथपुर हाई स्कूल के परिसर में एक पेड़ पर बिजली गिरने से 20 से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हुए. जिस समय बिजली गिरी, उस समय कक्षा में छात्रों की पढ़ाई चल रही थी. हादसे के बाद घायल छात्रों को डोमकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि सभी घायल छात्र खतरे से बाहर हैं.
बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 22 की मौत
बिहार में गुरुवार को बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें मधुबनी में छह, पटना व औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, जमुई, गया, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और बेगूसराय में एक-एक शामिल हैं। वहीं डेढ़ इसमें दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।
यूपी में वज्रपात की जद में आने से 43 की मौत
उत्तर प्रदेश में वज्रपात की जद में आने से 43 और डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई है। झारखंड में वज्रपात गिरने से एक महिला और उसके नाबालिग बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं, बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वज्रपात बिजली गिरने से 20 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
महाराष्ट्र और बिहार में वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में तूफान और बिजली गिर सकती है। बात करें दक्षिण भारत की तो कर्नाटक के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में ज्यादा न जाने की एडवाइजरी जारी की है।
इन राज्यों में बाढ़ से हाहाकार
इसके अलावा असम, यूपी समेत कई राज्यों में बाढ़ की वजह से हजारों लोगों को राहत शिविर कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की उम्मीद जताई गई है।
बिहार में गई कई लोगों की जान
बिहार में एक जुलाई से अब तक बिजली गिरने से मरने वालों की कुल संख्या 42 हो गई। दरअसल, UP, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई एरिया में लगातार भारी बारिश हो रहे है। ऐसे में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
जानें UP का हाल
रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 16 जिलों के 923 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। UP के 16 जिलों बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती,बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, गोरखपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद और आजमगढ़ के कुल 923 गांवों की 18 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं।
UP और बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी यूपी के पूर्वी हिस्सों में लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने तथा पश्चिमी भागों में भी अनेक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं आज बिहार के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।



