Home Blog गुस्से में क्यों मारा था CISF जवान को थप्पड़? स्पाइस जेट की...

गुस्से में क्यों मारा था CISF जवान को थप्पड़? स्पाइस जेट की महिल कर्मचारी ने , जयपुर पुलिस ने बताई पूरी कहानी

0

Why did Spice Jet’s female employee slap a CISF jawan in anger? Jaipur police told the whole story

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक सीआईएसएफ के एएसआई पर स्पाइसजेट एयरलाइंस की महिला कर्मचारी ने हाथ उठा दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला सीआईएसएफ जवान को थप्पड़ मार रही है। महिला के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद जयपुर मालवीय नगर के एसीपी आदित्य पूनिया का बयान सामने आया है। एसीपी पूनिया ने कहा कि गुरुवार को हमें सूचना मिली कि स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी ने जयपुर एयरपोर्ट पर एएसआई गिरिराज प्रसाद पर हमला किया।”

Ro.No - 13672/156

महिला अधिकारी के आने तक इंतजार करने को कहा

एसीपी आदित्य के मुताबिक, “शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह एयरपोर्ट के वाहन गेट पर अपनी ड्यूटी कर रहा था, तब स्पाइसजेट के क्रू मेंबर फूड ट्रक और अन्य सामान लेकर वहां आए। उस शिफ्ट में कोई महिला अधिकारी तैनात नहीं थी, जिसके कारण एएसआई ने महिला क्रू को दूसरी महिला अधिकारी के आने तक इंतजार करने को कहा। महिला इसी बात पर भड़क गई और उसने ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मी को थप्पड़ मार दिया।”
महिला को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया
एसीपी आदित्य पुनिया ने आगे बताया कि हमने सीसीटीवी की जांच की है और महिला को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है। कल शाम को महिला ने भी एएसआई गिरिराज प्रसाद के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया है।

सीआईएसएफ जवान को जड़ा थप्पड़

गिरिराज ने कहा कि अनुराधा जयपुर एयरपोर्ट के अंदर एयर साइड में व्हीकल गेट से एंट्री करना चाहती थीं। इस पर उन्होंने उसे रोक दिया और स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा। क्रू मेंबर ने महिला स्टाफ नहीं होने का हवाला दिया और स्क्रीनिंग करवाने से साफ मना कर दिया। जब उसने महिला स्टाफ नहीं होने की बात की तो गिरिराज ने एयरपोर्ट कंट्रोल के अधिकारियों को वायरलेस पर मैसेज भेजकर महिला स्टाफ को बुलाने के लिए कहा। इस बात पर ही क्रू मेंबर भड़क गई और बहस करने लगी।

दोनों के बीच में खूब तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसके थोड़ी देर बाद ही महिला स्टाफ हंसा और पूनम कुमार गेट पर पहुंची और अनुराधा को समझाने की कोशिश करने लगीं। देखते ही देखते वह इस कदर भड़क गई कि उन्होंने सीआईएसएफ कर्मी के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

स्पाइसजेट ने भी जारी किया बयान

इस पूरे मामले पर एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट का बयान भी सामने आया है। स्पाइसजेट ने कहा कि स्पाइस जेट फीमेल सिक्योरिटी स्टाफ के पास ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का जारी किया हुआ वैलिड एयरपोर्ट एंट्री पास था। इतना ही नहीं स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि फीमेल स्टाफ के साथ सीआईएसएफ के जवान ने दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। वहीं, सीआईएसएफ जवान ने ड्यूटी के बाद उसे घर पर मिलने आने के लिए भी कहा। स्पाइस जेट महिला के साथ में हुए यौन उत्पीड़न के मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत भी दी है। स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि हम अपनी फीमेल स्टाफ के साथ में मजबूती के साथ खड़े हुए हैं और उसकी हर तरीके से मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here