The act of a dancer from Andhra Pradesh will give you goosebumps; while dancing on stage, he cut off the head of a hen with his teeth, FIR registered
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक विचलित कर देने वाली घटना घटी, जिसने वहां मौजूद लोगों को सहमा दिया. विष्णु एंटरटेनमेंट नाम का एक डांस ग्रुप स्टेज पर परफॉर्म कर रहा था. इसी दौरान एक डांसर ने सरेआम जिंदा मुर्गी का सिर दांतों से काटकर अलग कर दिया और खून पीने लगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल दहला देने वाली इस घटना का वी़डियो भी वायरल हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वायरल हो रहे वीडियो में डांस ग्रुप के बीच में लाल साड़ी पहने एक डांसर को हाथ में जिंदा मुर्गी लेकर नाचते हुए देखा जा सकता है. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह डांसर अगले ही पल चौंकाने वाली हरकत करेगा. इसके बाद डांसर मुर्गी को दोनों हाथों से पकड़कर उसके सिर को दांतों से काटकर अलग कर देता है.
यह बर्बर कृत्य यहीं पर खत्म नहीं होता. डांसर मुर्गी का खून पीकर उसे मुंह से हवा में छिड़कना शुरू कर देता है. इस अति असंवेदनशील कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई. यह वीडियो इतना खौफनाक है कि हम आपको दिखा नहीं सकते.
पेटा इंडिया के ब्लॉग के मुताबिक, जनता के आक्रोश के बाद स्थानीय पुलिस ने डांस ग्रुप और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. लोगों की शिकायत थी कि डांसर ग्रुप ने दर्शकों के सामने यह बर्बर कृत्य की, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे. कलाकार और आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 1860 की धारा 429 और 34 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
डांसर और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा, “सोशल मीडिया पर एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया। वीडियो में एक शख्स ने डांस शो में मुर्गी का सिर काटकर उसे बर्बरतापूर्वक मार डाला, पेटा इंडिया ने अनकापल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर डांसर और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।”
मुर्गी के फड़फड़ाने पर और हिंसक हुआ कलाकार
आंध्र प्रदेश के एक कलाकार ने लाइव शो में डांस करते-करते एक मुर्गी को बेहरमी से दांत काटकर मार डाला। अनकापल्ली में हुए इस कार्यक्रम में बच्चे भी मौजूद थे। पेटा इंडिया की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि डांसर लाल साड़ी पहनकर डांस कर रहा है, फिर अचानक एक मुर्गी लेकर परफॉर्म करता है। इसके बाद वह मुर्गी का गर्दन अपने दांतों से दबोच लेता है। मुर्गी फड़फड़ाती है, मगर उस पर कोई असर नहीं पड़ता है। वह और खूंखार होकर दांतों से ही उसका सिर धड़ से अलग कर देता है। पशु अधिकार संगठन पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के भारत चैप्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस भयानक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि संस्था ने कलाकार के खिलाफ एक्शन लेने के लिए शिकायत दी और अनकापल्ली जिला पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
पेटा का दावा, क्रूरता करने वाले होते हैं आदतन अपराधी
पुलिस के मुताबिक, कलाकार और आयोजकों के खिलाफ ईपीसी की धारा 429 और 34 और पशु क्रूरता निवारण (पीसीए) अधिनियम की धारा 11(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पेटा का कहना है कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों की जांच होना चाहिए, क्योंकि यह मनोवैज्ञानिक बीमारी के संकेत हैं। संगठन ने कहा कि शोध से पता चलता है कि जो लोग जानवरों के साथ क्रूरता करते हैं, वे बार-बार अपराधी होते हैं और फिर इंसानों सहित अन्य जानवरों को भी नुकसान पहुंचाने लगते हैं। पेटा ने बच्चों के मौजूदगी में ऐसे क्रूर परफॉर्मेंस पर भी चिंता जताई है। ग्रुप की पहचान विष्णु एंटरटेनमेंट के तौर पर की गई है।
कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज
पेटा ने बयान में आगे कहा है कि एफआईआर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। कार्यक्रम में मौजूद किसी ने इस घटना की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
दुर्व्यवहार करने वालों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए
पेटा इंडिया ने पुलिस से मांग करते हुए कहा है कि पशुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए और उन्हें परामर्श दिया जाए। क्योंकि जानवरों के साथ गलत आचरण करना मनोवैज्ञानिक गड़बड़ी का संकेत है।



