Home छत्तीसगढ़ टैंकर से जल आपूर्ति कर मुरझाते पौधों को भाजपा नेता राजू बेहरा...

टैंकर से जल आपूर्ति कर मुरझाते पौधों को भाजपा नेता राजू बेहरा ने दिया नवजीवन

0

 

रायगढ़ । भाजपा के युवा और लोकप्रिय नेता राजू बेहरा के जन्मदिन पर विगत 2 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा अघोरेश्वर के ग्राम बनोरा मुख्य मार्ग से लेकर अघोर आश्रम तक 500 पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया गया था एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया था । पौधरोपण कार्यक्रम में नीम, करंज, गुलमोहर एवं कई विभिन्न पौधे लगाए गए थे ।परंतु पानी के अभाव के कारण पेड़ों में नमी खत्म सी हो गई थी जिससे छोटे-छोटे पौधे मुरझाने से लग गए थे । जिसे देख कर राजू बेहरा के मन में उदासी छाई थी क्योंकि लक्ष्य सिर्फ वृक्ष लगाना ही नहीं अपितु उनकी देखभाल कर वातावरण को हरित और पर्यावरण को सुरक्षित भी करना था। अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए कटिबद्ध राजू बेहरा ने पौधों को जीवित रखने के लिए टैंकर के माध्यम से पौधों में पानी देना शुरू कर दिया । इससे मुरझाते पौधों में नई जान आ गई और वे फिर से लहलहाने लगे । भाजपा नेता राजू बेहरा का कहना है कि वृक्ष लगाने जितना ही जरूरी उसकी सुरक्षा भी है । सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी मोर्चे पर तत्परता दिखाने वाले युवा नेता राजू बेहरा अपने जन्म दिवस पर 500 पौधा लगाकर जन्मदिन मनाया था।

Ro.No - 13672/156

पूर्वांचल में चर्चा का रहा विषय, बच्चों ने ग्रहण की प्रेरणा

जिस मुख्य मार्ग के किनारे यह वृहद वृक्षारोपण किया गया है उस मार्ग से सैंकड़ों बच्चे प्रतिदिन पढ़ने जाते हैं । साथ ही साथ हजारों लोगों की प्रतिदिन आवाजाही भी होती है। सबने राजू बेहरा का यह पुनीत कार्य देखा और हृदय की गहराइयों से समझा । अब राजू बेहरा के इस कार्य की चारों ओर खूब चर्चा हो रही है । बच्चों के लिए तो यह प्रेरणाप्रद कार्यक्रम बन गया ।

राजू बेहरा का मानना है कि जब तक पौधे बड़े नहीं हो जाते हैं सभी लोगों को इन्हें सुरक्षित रूप से वृक्ष के रूप में बड़ा करना अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए ।

अंकित बेहरा, सोनू बेहरा, रंजन उरांव एवं कई युवा साथियों के साथ राजू बेहरा ने दिनभर सभी पौधों में पानी देने का कार्य किया और अपनी जिम्मेदारी निभाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here