Home Blog ‘मैंने फायरिंग की आवाज सुनी, गोली कान छेदकर चली गई, बहुत खून...

‘मैंने फायरिंग की आवाज सुनी, गोली कान छेदकर चली गई, बहुत खून बहा…’, ट्रंप की जुबानी, हमले के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

0

‘I heard the sound of firing, the bullet pierced my ear, a lot of blood was shed…’, in Trump’s words, what did Donald Trump say after the attack?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पेंसिल्वेनिया के बटलर में शनिवार रात ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन पर गोलीबारी हुई. इस जानलेवा हमले में वह बाल बाल बच गए. एक गोली डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई. सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया. इस घटना में रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Ro.No - 13672/156

गोलीबारी की इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रंप भाषण दे रहे हैं, तभी गोलियां चलने लगती हैं. डोनाल्ड ट्रंप अपने दाहिने हाथ से कान को ढकते हैं और डायस के पीछे झुक जाते हैं. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत उनके पास पहुंचते हैं. ट्रंप डायस के पीछे से उठते हैं और रैली में आए लोगों की ओर मुट्ठी भींचकर साहस का संदेश देते हैं. उनके दाहिने कान और चेहरे पर खून नजर आ रहा है. इस हमले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

आश्चर्य है कि ऐसी घटना हमारे देश में हो रही: ट्रंप
उन्होंने लिखा, ‘मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं. सबसे महत्वपूर्ण, मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार और बुरी तरह घायल हुए एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है.’ ट्रंप ने कहा कि फिलहाल हमलावर के बारे में कुछ भी पता नहीं है.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की आई पहली प्रतिक्रिया
घायल ट्रंप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रूथ’ पर प्रतिक्रिया दी है।

‘अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है’
उन्होंने ट्रूथ पर लिखा, “मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर जल्दी प्रतिक्रिया देने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण, मैं रैली में मारे गए शख्स के परिवार और बुरी तरह घायल हुए एक अन्य शख्स के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताता हूं। यह अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है। इस समय हमलावर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, वह अब मर चुका है।”

मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है- ट्रंप
ट्रंप ने घटना के बारे में आगे कहा, “मुझे एक गोली मारी गई जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। मुझे फौरन पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है, मैंने एक तेज आवाज सुनी, गोली चली, और तुरंत महसूस हुआ कि गोली मेरी चमड़ी को चीरते हुए निकल गई। बहुत खून बह रहा था, तब मुझे लगा यह क्या हो रहा है। ईश्वर भगवान अमेरिका का भला करें।”

सीक्रेट सर्विस ने गोली चलाने वाले को किया ढेर
सुरक्षा अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि घटना में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं. हालांकि, शूटर की गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गई. शूटर को पहली गोली चलाने के कुछ ही मिनटों बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया और उसे मार गिराया.

ट्रंप पर फायरिंग के बाद क्या बोले बाइडेन?
ट्रंप पर फायरिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, मुझे ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी की जानकारी मिली. मैं यह जानकर प्रसन्न हूं कि वह सुरक्षित हैं. मैं उनके और उनके परिवार और रैली में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए जिल और मैं सीक्रेट सर्विस के आभारी हैं. अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है.

राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं- ओबामा
वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है. हालांकि हम अभी तक नहीं जानते कि वास्तव में क्या हुआ था. हम सभी को इस बात से राहत होनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई. मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

इलाज के बाद ट्रंप अस्पताल से डिस्चार्ज
डोनाल्ड ट्रंप को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. दोनों शूटर कौन था, इसका पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद ट्रंप टावर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ट्रंप पर हमला से अमेरिका में हड़कंप मच गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here