The person who made the obscene comment is not a Pakistani but someone else? Read what the NCW chief said about martyr Anshuman Singh’s wife
नई दिल्ली। बलिदानी कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW Chief Rekha Sharma) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
रेखा शर्मा ने जताई आशंका-कमेंट करने वाला पाकिस्तानी
कीर्ति चक्र कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पर की गई ‘भद्दी’ टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा है कि यह एक बहुत ही कम रेटिंग वाली टिप्पणी थी जिसे हमने सोशल मीडिया पर देखा और तुरंत इसका संज्ञान लिया।
पुलिस (Delhi Police) ने इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन संभावना है कि यह व्यक्ति पाकिस्तान से है। ऐसी कई टिप्पणियां की जा रही हैं और हम उन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और उन मामलों में भी एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत कर रहे हैं।
NCW ने दिल्ली पुलिस को दी थी शिकायत
बता दें कि एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) ने हाल ही में इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है और मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज की है।
राष्ट्रपति ने अंशुमान को किया था मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शुक्रवार (6 जुलाई) को कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। यह सम्मान प्राप्त करने के लिए कैप्टन अंशुमान सिंह (Captain Anshuman Singh) की पत्नी स्मृति समारोह में मौजूद थीं।
इतनी कम उम्र में अपने पति को खोने वाली स्मृति के प्रति देश के लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं, सोशल मीडिया पर एक शख्स ने स्मृति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
कैसे पता लगाई सच्चाई?
कीवर्ड सर्च करने पर हमें डीसीपी सेंट्रल दिल्ली के एक्स हैंडल से 6 जुलाई को किया गया एक पोस्ट मिला. इसमें पुलिसवालों के साथ खड़े व्यक्ति की फोटो के साथ बताया गया है कि मोहम्मद कासिम नाम के एक शख्स को हौज काजी पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है. इस पोस्ट में कासिम को स्नैचिंग यानी छिनैती का आरोपी बताया गया है.
शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति की तस्वीर पर कमेंट करने वाले शख्स को लेकर पिछले कई दिनों से मीडिया में चर्चा हो रही है. अगर सचमुच उसकी गिरफ्तारी हुई होती, तो सभी जगह इसके बारे में खबरें छपी होतीं, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली.
स्मृति की तस्वीर पर कमेंट करने वाले शख्स के बारे में क्या जानकारी सामने आई है?
कैप्टन अंशुमान सिंह जुलाई 2023 में सियाचिन के सैन्य कैंप में आग लगने से शहीद हो गए थे.
उनकी पत्नी स्मृति सिंह को 5 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. इसके बाद स्मृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और बहुत सारे लोग उनके प्रति सहानुभूति जाहिर करने लगे. इसी बीच एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया जिसमें स्मृति की तस्वीर के नीचे एक भद्दा कमेंट किया गया था. स्क्रीनशॉट देखकर ऐसा लगता है कि ये अहमद के. नामक शख्स ने किया है.
हमें फेसबुक पर अहमद के. नाम का एक अकाउंट मिला. इस अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर में भी विराट कोहली की वही फोटो लगी है जो वायरल स्क्रीनशॉट में भद्दा कमेंट करने वाले शख्स की प्रोफाइल पिक्चर है. हमने देखा कि इस अकाउंट को चलाने वाला व्यक्ति इस मामले का मजाक उड़ा रहा है. उसने एक पोस्ट में लिखा, “भाई, दिल्ली पुलिस को बोलो पेट्रोल वेस्ट मत करो, मैं सउदी अरब में बैठा हूं.” इसी तरह, उसने एक अन्य पोस्ट में स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें एक कमेंट में लिखा है- “नहीं, मैं पाकिस्तान से हूं.”
एक जगह तो वो अपनी गिरफ्तारी को लेकर वायरल हो रहे पोस्ट्स का भी मजाक उड़ा रहा है.
इस प्रोफाइल से उर्दू भाषा में भी कई सारे पोस्ट किए गए हैं. कई पोस्ट आपत्तिजनक भी हैं.
हालांकि हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि यही वो व्यक्ति है जिसने स्मृति की तस्वीर पर भद्दा कमेंट किया.
हमने वायरल स्क्रीनशॉट दिल्ली पुलिस के डीसीपी आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) हेमंत तिवारी को भेजा. उन्होंने इसे ‘फेक न्यूज’ करार देते हुए हुए ‘आजतक’ को बताया कि स्मृति की तस्वीर पर अभद्र कमेंट के मामले में अभी तक कोई एफआईआर ही नहीं दर्ज हुई है.



