रायगढ़ । जेएसडब्ल्यू कंपनी नहरपाली में स्पंज आयरन की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कंपनी से लगातार एक के बाद एक कर स्पंज आयरन सहित अन्य मूल्यवान सामग्रियों की अफरा तफरी का मामला उजागर हो रहा है। इससे जेएसडब्ल्यू जैसे प्रतिष्ठित प्लांट की छवि तो धूमिल हो रही है । साथ ही लाखों करोड़ों का चूना भी कंपनी को लग रहा है।
क्या है ताजा मामला
कंपनी के साथ विश्वासघात कर चोरी को अंजाम देनेवालों ने बेखौफ होकर पेलेट गोली के डीओ की आड़ में स्पंज आयरन को ट्रकों में लोड कर बाहर निकलने की जुगत बैठाई थी । विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ऐसा काफी दिनों से किया जा रहा था । मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अंदर बकायदा गिरोह बनाकर ऐसे अवैध काम को अंजाम दिया जा रहा है।
किनके हाथ हो सकने की बात आ रही सामने
मालूम हो कि बगैर लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट के मिलीभगत के ऐसा करना संभव नही है। खासकर चर्चा गर्म है कि ऐसे कारगुजारियां कांटा ऑपरेटर और लोडिंग ऑपरेटर के साथ तगड़े सेटिंग के बगैर संभव नहीं है। आपको बता दे कि बीती रात दो गाड़ियां पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों के पास पैलेट गोली का डीओ ऑर्डर था जबकि उनकी गाड़ी में स्पंज आयरन लोड था। भूपदेवपुर पुलिस ने बताया कि अभी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



