Diljit Dosanjh won the heart of Canadian PM Justin Trudeau, he himself came to give him a surprise; the singer made this history
टोरंटो। एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने गानों से सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं। दिलजीत के फैंन्स भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं, यही वजह है कि उनके विदेशों में हो रहे म्यूजिक टूर का जलवा फैंन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है।
दिलजीत दोसांझ ने इस समय कनाडा के टोरंटो शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के लिए गए हुए हैं। कनाडा के रोजर्स सेंटर में परफॉर्म कर रहे दिलजीत से मिलने के लिए खुद वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पहुंच गए। दरअसल, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिलजीत के कंसर्ट में सरप्राइज विजिट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सिंगर के साथ लाइट मूवमेंट शेयर किए और फोटो क्लिक करवाई।
विविधता हमारी शक्ति ही नहीं है, हमारा सुपर पावर- ट्रूडो
प्रधानमंत्री ट्रूडो और दिलजीत दोसांझ दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। ट्रुडो ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “दिलजीत दोसांझ के शो से पहले उन्हें गुड लक कहने के लिए रॉजर्स सेंटर पहुंच गया। कनाडा एक महान देश है, जहां पंजाब से आया एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी शक्ति ही नहीं है, ये हमारा सुपर पावर है।”
दिलजीत ने कनाडा में इतिहास रचा
बता दें कि दिलजीत ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वह रॉजर्स सेंटर में शो करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बन गए हैं और इस स्टेडियम के टिकट सोल्ड आउट हो गए। दिलजीत दोसांझ अपनी सिंगिंग की शुरुआत पंजाब से करते हुए राष्ट्रीय और फिर पूरे विश्व में छाते जा रहे हैं। वहीं, ट्रूडो ने दिलजीत की टीम और क्रू से भी मुलाकात की। इस दौरान सभी ‘पंजाबी आ गए ओए’ बोलते नजर आ रहे हैं।
डायवर्सिटी कनाडा की ताकत है- दिलजीत
अपने इंस्टाग्राम पर पीएम ट्रूडो से मुलाकात की वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, “डायवर्सिटी कनाडा की ताकत है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास देखने आए। रोजर्स सेंटर में हमरा शो आज हाउसफुल हैं।” वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने भी दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए पोस्ट लिखी है और दोसांझ की अचीवमेंट से इंप्रेस हुए।
दिलजीत ने शेयर किया वीडियो
दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘विविधता 🇨🇦 की ताकत है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास बनते देखने आए. हमने रोजर्स सेंटर के सारे टिकट्स आज बेच दिए.’ वीडियो के आखिरी में दिलजीत सभी के साथ मिलकर बोलते हैं ‘पंजाबी आ गए ओए.’
फैंस हुए खुश
दिलजीत के साथ पीएम ट्रूडो को देखकर उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं. वो वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- दिलजीत दोसांझ तुम दुनिया का प्राइड हो. बधाई. एक ने लिखा- वी लव यू दिलजीत, बेस्ट शो एवर. एक ने लिखा- पंजाबियों के लिए प्राउड की बात. पंजाबी आ गए ओए.
पीएम ने भी शेयर की फोटो
पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी सोशल मीडिया पर दिलजीत से मिलने की कुछ फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-‘दिलजीत दोसांझ को उनके शो से पहले बधाई देने के लिए रोजर्स सेंटर में रुके. कनाडा एक महान देश है – जहां पंजाब का एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियमों में भीड़ जमा कर सकता है. विविधता सिर्फ़ हमारी ताकत नहीं है. यह एक महाशक्ति है.’
पीएम ट्रूडो की सरप्राइज विजिट
दिलजीत दोसांझ के टोरंटो में हो रहे म्यूजिक कंसर्ट में एक खास सरप्राइज विजिट हुई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खुद दिलजीत के कंसर्ट में उनसे मिलने पहुंचे। यह मुलाकात खास इसलिए थी क्योंकि ट्रूडो ने दिलजीत को उनके शो के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके साथ कुछ खुशनुमा पल बिताए। दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें ट्रूडो ने लिखा, “दिलजीत दोसांझ के शो से पहले उन्हें गुड लक कहने के लिए रॉजर्स सेंटर पहुंच गया। कनाडा एक महान देश है, जहां पंजाब से आया एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है। विविधता सिर्फ हमारी शक्ति ही नहीं है, ये हमारा सुपर पावर है।”
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जताया आभार
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम ट्रूडो के साथ मुलाकात की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “डायवर्सिटी कनाडा की ताकत है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास देखने आए। रोजर्स सेंटर में हमारा शो आज हाउसफुल है।” इस दौरान ट्रूडो ने दिलजीत की टीम और क्रू से भी मुलाकात की, और सभी ने ‘पंजाबी आ गए ओए’ कहते हुए खुशी मनाई।



