Wearing a golden coloured Indo-Western saree, Radhika Merchant stole everyone’s attention with her royal look at Mangal Utsav
नई दिल्ली। आखिरकार 12 जुलाई को बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। 5 जुलाई से ही कपल के शादी की रस्में शुरू हो गई थी। दुनियाभर में इस शादी की चर्चा हो रही है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, राजनीति, बिजनेस जगत की कई मशहूर हस्तियां इस शादी में शामिल हुईं। शादी के हर एक फंक्शन में राधिका मर्चेंट का लुक देखने लायक था। फिर चाहे वो बैचलरेट पार्टी हो, हल्दी या मेहंदी सेरेमनी हो या फिर रिसेप्शन। 14 जुलाई को कपल का मंगल उत्सव फंक्शन था और यहां भी राधिका ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
राधिका मर्चेंट ने ‘मंगल उत्सव’ में पहनी गोल्डेन साड़ी
मंगल उत्सव फंक्शन के लिए राधिका मर्चेंट ने रेड से हटके गोल्डेन साड़ी चुनी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके इस आउटफिट को सेलिब्रिटी डिजाइनर अनामिका खन्ना और डोल्से एंड गबाना ने डिजाइन किया था और रिया कपूर ने स्टाइल किया था। हैवी कॉर्सेट ब्लाउज, दुपट्टे के साथ मैचिंग ट्रेल आउटफिट की खूबसूरती को दोगुना कर रहे थे।
आउटफिट की खासियत
गोल्डेन कलर की इस साड़ी में फ्लोरल पैटर्न वर्क था, जिसमें स्टोन्स जड़े हुए थे और आउटफिट पर सोने की कढ़ाई थी। इस इंडो- वेस्टर्न साड़ी को उन्होंने इसी कलर के हैवी कॉर्सेट ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। मैचिंग ट्रेल ने आउटफिट की खूबसूरत में चार चांद लगाने का काम किया। अपने इस लुक से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।
एक्सेसरीज और मेकअप
राधिका ने इस कस्टमाइज़्ड आउटफिट के साथ हैवी डायमंड ज्वैलरी की थी। नेकलेस, इयररिंग्स के साथ हाथों में चूड़ियां उनके इस आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहे थे।
साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप था। न्यू़ड लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स, आईलाइनर के साथ अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया।
खुले बालों उनके इस लुक के साथ बेहद जंच रहे थे।
राधिका मर्चेंट ने ‘मंगल उत्सव’ में पहनी अनामिका खन्ना की साड़ी
अनंत अंबानी के साथ अपने ‘मंगल उत्सव’ कार्यक्रम के लिए राधिका मर्चेंट ने एक यूनिक गोल्डन आउटफिट चुना, जिसमें दो बेहतरीन डिज़ाइनर कॉउचर पीस थे। उन्होंने ‘Dolce and Gabbana Alta Moda Sardegna 2024’ के फैशन पीस को अनामिका खन्ना की एक कस्टम साड़ी के साथ जोड़ा था।
उनके आउटफिट के बारे में विस्तार से बात करें, तो राधिका की गोल्डन साड़ी में कई फ्लोरल पैटर्न में जटिल वर्क किए गए थे, जिसमें एक्सपेंसिव स्टोन्स भी जड़े हुए थे। इसके अलावा, उन्होंने इसी कलर का कोर्सेट ब्लाउज पहना था, जिसमें टू स्ट्रैप्स लगी हुई थीं और एक लॉन्ग एम्बेलिश्ड ट्रेल थी, जिस पर यूनिकली एम्ब्रॉयडर्ड स्कैलप्ड बॉर्डर थे।
राधिका ने अपने कस्टमाइज़्ड आउटफिट के साथ पहनी डायमंड ज्वेलरी
राधिका ने अपने कस्टमाइज़्ड आउटफिट को डायमंड ज्वेलरी के साथ कैरी किया था, जिसमें एक फ्लोरल ब्रॉड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थी। उन्होंने अपने एक हाथ में ढेर सारी चूडियां पहनी थीं। उन्होंने ब्लश्ड चीक्स, आईलाइनर के पतले स्ट्रोक और न्यूड लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप चुना था। इसके अलावा, उन्होंने अपने बालों को खुला रखते हुए न्यू ब्राइडल ग्लो को फ्लॉन्ट किया था।
जब राधिका मर्चेंट ने अपने मंगलसूत्र और सिंदूर को किया फ्लॉन्ट
इससे पहले, हमें राधिका मर्चेंट की शादी के बाद की एक तस्वीर मिली थी। नई दुल्हन को अपने ‘शुभ आशीर्वाद समारोह’ के दौरान अपने एक मेहमान के साथ पोज देते हुए देखा गया था। फोटो में उन्होंने कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ हैंडपेंटेड लहंगा पहना हुआ था। हालांकि, जिस बात ने ध्यान खींचा, वह यह थी कि राधिका अपने मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं।
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी द्वारा अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई एक अन्य तस्वीर में न्यूली मैरिड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ नई दुल्हन को पहली बार अपनी मांग में सिंदूर को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।



