Amethi Muharram Video Viral: Controversial slogans raised during Muharram procession in Amethi, ‘Do you want to live in India or say Hussain…’ video goes viral
अमेठी. यूपी के अमेठी में मुहर्रम के जुलूस में युवकों द्वारा लगाए गए भड़काऊ नारे से हड़कंप मचा है. जुलूस के दौरान युवकों ने “हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है” के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं अमेठी पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा मुसाफिरखाना कोतवाली में संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. रविवार देर शाम मुसाफिरखाना कस्बे में निकला था मोहर्रम का जुलूस.
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में देर शाम मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा विवादित नारा लगाने का मामला सामने आया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो चर्चा विषय बन गया. वायरल वीडियो मुहर्रम के जुलूस का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक हिंदुस्तान में रहना है, या हुसैन कहना है, का नारा लगाते हुए सुने जा रहे हैं. वीडियो मुसाफिरखाना का बताया जा रहा है. अमेठी पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है.
अब जानिए पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र का है. यहां पर 5 मुहर्रम से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला. आरोप है कि जुलूस निकालने के दौरान उसमें शामिल कुछ युवाओं ने ‘हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है’ जैसा विवादित नारा लगाया. मालूम हो कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामले में जांच करने के साथ ही जुलूस में शामिल लोगों को पकड़कर उनपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया
बताया जा रहा है कि मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें युवकों के झुंड में शामिल लोग नारे लगाने शुरू कर दिए. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुसाफिरखाना कोतवाली के पास का है. हालांकि न्यूज़18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वहीं पूरे मामले पर अमेठी पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा वायरल वीडियो संज्ञान में आया है वीडियो में दिख रहे युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. संबंधित के खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है. पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
संत समाज भी नाराज
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी का संत समाज भी नाराज हो रहा है. सागरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने वायरल वीडियो पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है और कहां है कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो जिससे भविष्य में इस तरह का माहौल न बन पाए.
अमेठी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
फिलहाल अमेठी की पुलिस ने नारेबाजी को लेकर कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने कहा कि थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के क्रम में कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 7 युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमेठी में नारेबाजी से हिंदू पक्ष भड़का
हालांकि अमेठी में नारेबाजी से हिंदू पक्ष भी भड़क उठा है। एक संत ने कहा कि जिस तरह के ‘धमकीदार’ नारे लगाए गए हैं, उससे लोगों में भय उत्पन्न हुआ है। समाज के लोगों के फोन आ रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की मांग करता हूं। संत ने कहा कि इस तरीके से आतंकवादी सोच के लोगों का संगठन हिंदुस्तान के लोगों पर अपनी छाप डालता जा रहा है, इनकी जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हैं। ये लोग हिंदुस्तान में रहकर इस तरीके के सांप्रदायिक दंगे की शुरुआत कराना चाहते हैं, जरूर उनके साथ कोई बड़ी साजिश करने वाले लोगों का साथ है। हमें लगता है कि कुछ राजनीतिक ताकतों का संरक्षण में इन लोगों को मिला है।



