Home Blog US: उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जेडी वेंस को ट्रंप ने बनाया ,...

US: उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जेडी वेंस को ट्रंप ने बनाया , कमला हैरिस ने दी बधाई; इस बात की जताई उम्मीद

0

US: Trump nominates JD Vance as his vice presidential candidate, Kamala Harris congratulates him; expresses hope for this

इस साल 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर गए है। बाइडन की पार्टी डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को उम्मीदवार चुना है।
वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ने भी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर रिपब्लिकन पार्टी के ओहियो सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को जेडी वेंस को बधाई दी।

Ro.No - 13672/156

डिबेट में मिलने की उम्मीद

कमला हैरिस ने वॉइस मेल के जरिए जेडी को बधाई दी। अपने मैसेज में, हैरिस ने कहा कि ‘वैंस को सीबीएस न्यूज डिबेट में को देखने की उम्मीद है।’ बता दें कि मिल्वौकी में अपने सम्मेलन के दौरान, रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से वेंस को आधिकारिक जीओपी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया। अगर वे ट्रंप के साथ चुने जाते हैं, तो वेंस अमेरिकी इतिहास में दूसरे सबसे युवा उपराष्ट्रपति बन जाएंगे।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उपराष्ट्रपति की घोषणा करते हुए लिखा, ‘लंबे विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद, और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखते हुए, मैंने फैसला किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो के महान राज्य के सीनेटर जेडी वेंस हैं।’

कौन हैं जेडी वेंस?

जेडी ने मरीन कॉर्प्स में देश की सेवा की है

दो साल में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है

सुम्मा कम लाउड और येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएट है

वे येल लॉ जर्नल के संपादक और येल लॉ वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे

जे.डी. का टेक्नोलॉजी और फाइनेंस में बहुत सफल व्यवसायिक कैरियर रहा है

कैसे मिले उषा चिलुकुरी और जेडी वैंस?

जेडी वैंस की उषा चिलुकुरी के साथ पहली मुलाकात 2010 में येल लॉ स्कूल में हुई थी। कई आंदोलनों में साथ रहने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी।
​​ जेडी वैंस की परवरिश काफी कठिन वित्तीय परिस्थितियों में हुई। उनकी मां नशे की लत से जूझती रहीं और उनके पिता बचपन में ज़्यादा समय तक उनके आस-पास नहीं रहते थे, इसलिए उनके दादा-दादी ने ज़्यादातर समय उनकी देखभाल की। ​​इन कठिनाइयों के बावजूद, वेंस ने उपराष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस के नाम का खुद किया ऐलान

हालांकि, यहां जितनी चर्चा ट्रंप की हो रही है, उतनी ही उनके उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस को लेकर भी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर वेंस की उम्मीदवारी का ऐलान किया. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “लंबे विचार-विमर्श के बाद और कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखते हुए, मैंने फैसला किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति महान राज्य ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस हैं.”

ट्रंप के आलोचक रहे हैं जेडी वेंस

दरअसल, जेडी ट्रंप की उम्मीदवारी काफी ज्यादा हैरानी भरी लगती है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह ट्रंप के आलोचक रह चुके हैं. इस साल जब अमेरिकी संसद में यूक्रेन को भेजी जाने वाली मदद को बढ़ाने के लिए बिल लेकर आया गया था तो डोनाल्ड ट्रंप ने उसका विरोध किया था. पूर्व राष्ट्रपति के जरिए ऐसा करने पर वेंस उनसे नाराज हो गए थे और उन्होंने उनकी आलोचना की थी. सीएनएन के मुताबिक, वेंस डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के करीबी भी हैं. माना जा रहा है कि शायद इसका ही फायदा उन्हें मिला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here