Home Blog Kerala: डेढ़ दिन तक फंसा रहा था मरीज, अस्पताल की लिफ्ट में...

Kerala: डेढ़ दिन तक फंसा रहा था मरीज, अस्पताल की लिफ्ट में अब एक्शन में स्वास्थ्य विभाग; तीन कर्मचारियों को किया निलंबित

0

Kerala: The patient was stuck in the hospital lift for one and a half days, now the health department is in action; three employees have been suspended

तिरुवनंतपुरम। Kerala Man stuck in Lift तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लिफ्ट में मरीज के फंसने के बाद अब केरल स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने सोमवार को अस्पताल के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

Ro.No - 13672/156

दो लिफ्ट ऑपरेटर सस्पेंड

निलंबित किए गए तीन कर्मचारियों में दो लिफ्ट ऑपरेटर और अस्पताल का एक ड्यूटी सार्जेंट शामिल है। मरीज की पहचान उल्लुर के रवींद्रन नायर के रूप में हुई है। शनिवार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में एक मरीज लिफ्ट में फंस गया था, जिसे सोमवार सुबह छह बजे बचाया गया।

डेढ़ दिन तक लिफ्ट में फंसा रहा मरीज

उसे डेढ़ दिन से अधिक समय बाद बचाया गया, जबकि अस्पताल में किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के ओपी ब्लॉक में एक मरीज लिफ्ट में फंसा हुआ है।

परिवार ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला

इस बीच, रवींद्रन अस्पताल से निकलते समय लिफ्ट में फंस गया और कथित तौर पर लिफ्ट दो मंजिलों के बीच फंस गई। चूंकि उसका फोन नहीं मिल रहा था, इसलिए उसके परिवार ने रविवार रात मेडिकल कॉलेज पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि लिफ्ट बंद होने का संकेत देने वाला कोई साइनबोर्ड नहीं था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की तत्काल जांच के निर्देश दिए।

मरीज का कराया जा रहा मेडिकल चेकअप

वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा, मरीज ने पहली मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में घुसा था, लेकिन उसने दावा किया कि लिफ्ट नीचे आ गई और नहीं खुली। इस दौरान उसने मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन कोई भी नहीं आया। जबकि उसका फोन भी बंद हो गया था। फिलहाल मरीज को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने तीन स्टाफ को किया निलंबित

इस मामले पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच का आदेश दिया है और इस संबंध में एक रिपोर्ट मांगी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जुड़े तीन स्टाफ सदस्यों – दो लिफ्ट ऑपरेटरों और एक ड्यूटी सार्जेंट को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सोमवार सुबह को सामने आई, जब लिफ्ट ऑपरेटर नियमित काम के लिए आया था।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला

वहीं रविवार रात उस व्यक्ति के परिवार ने मेडिकल कॉलेज पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी का मामल दायर कराया था। अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए, मरीज ने बताया कि लिफ्ट अटक गई, और वह अलार्म दबाते रहे, लेकिन कोई भी बचाव के लिए नहीं आया। मैंने लिफ्ट में लिखे सभी आपातकालीन नंबरों को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अलार्म भी लग रहा था, लेकिन कोई भी नहीं आया। आज सुबह, एक ऑपरेटर आया, और मैंने अलार्म दबाया। हम दोनों ने दोनों तरफ से दरवाजा खोल दिया, और मैं बाहर निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here