Home Blog फैमिली के इस करीबी का हुआ निधन, रश्मिका मंदाना पर टूटा दुखों...

फैमिली के इस करीबी का हुआ निधन, रश्मिका मंदाना पर टूटा दुखों का पहाड़,छलका एक्ट्रेस का दर्द, बोलीं- ‘जल्द ही फिर मिलेंगे…’

0

This close family member passed away, Rashmika Mandana was devastated, the actress expressed her pain and said- ‘We will meet again soon…’

नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं, जो हिट फिल्मों की गारंटी मानी जाती हैं। अक्सर अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर उनका नाम सुर्खियां बटोरता रहता है। लेकिन इस वक्त रश्मिका (Rashmika Mandanna) लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर अदाकारा के फैंस को झटका लग सकता है। पूरा मामला क्या है, इस लेख में जानते हैं।

Ro.No - 13672/156

रश्मिका के इस करीबी का हुआ निधन

रश्मिका मंदाना पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल एक्ट्रेस के परिवार के एक करीबी सदस्य का देहांत हो गया है। इस मामले की जानकारी पुष्पा 2 (Pushpa 2) एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी दी है। दरअसल मंगलवार देर रात एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया है कि उनके पालतू डॉग मैक्सी का निधन हो गया है।

इस तरह रश्मिका मंदाना ने अपने प्रिय डॉग की मौत पर सोशल मीडिया पर शोक जताया है। रश्मिका के इस पोस्ट से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि मैक्सी के जाने से वह सच में काफी दुखी हैं।
बता दें कि असल जिंदगी में वह प्रोपर पेट लवर हैं, उनके पास अलग-अलग नस्ल के कई पालतू कुत्ते और बिल्लियां मौजूद हैं, जिनकी तस्वीरें रश्मिका मंदाना अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

इन मूवीज में दिखेंगी रश्मिका मंदाना

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से रश्मिका मंदाना के करियर को एक नई उड़ान मिली है। आने वाले समय में वह कई बड़ी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, जिनमें अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 का नाम शामिल है। इसके अलावा धनुष और नागार्जुन की कुबेर में भी रश्मिका अहम भूमिका में मौजूद हैं।

तीन हिंदी फिल्मों में किया काम

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें, तो साउथ इंडस्ट्री में ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं रश्मिका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं. वह ‘गुडबाय’, ‘मिशन मजनू’ और ‘एनिमल’ में नजर आ चुकी हैं. रश्मिका ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और उनकी पिछले साल आई फिल्म ‘एनिमल’ को सबसे ज्यादा प्यार मिला.

सुपरहिट थी ‘एनिमल’

पिछले साल रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म के उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

अपने इस खास की मौत से गमगीन हैं रश्मिका मंदाना

बता दें कि रश्मिका मंदाना अपने प्यारे पेट डॉग मैक्सी को खोने के दुख से काफी गमगीन हैं. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस खास की तस्वीरें साझा कीं और उसके निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा.

इस खबर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “रेस्ट इन पीस, मेरे सबसे अच्छे बॉय मैक्सी… हम आपको मिस करेंगे और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हम जल्द ही एक-दूसरे को जान पाएंगे.” बता दें कि पुष्पा’ एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट एमिल्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और जानवरों के लिए अपना लगाव भी जाहिर करती रही हैं.

सलमान खान संग सिकंदर में नजर आएंगीं रश्मिका

रश्मिका धनुष स्टारर कुबेर का भी हिस्सा हैं. हाल ही में मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील किया था. इसके अलावा, गीता गोविंदम अभिनेत्री के पास दो बॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं. इनमें से सिकंदर में वे सलमान खान के साथ सिकंदर और विक्की कौशल के साथ छावा में नजर आएंगीं. हालिया चर्चा में यह भी दावा किया गया है कि रश्मिका को वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर में आयुष्मान खुराना के साथ कास्ट किया गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने खुलासा किया है कि “आयुष्मान खुराना और दिनेश विजन के बीच बहुत अच्छा क्रिएटिव रिलेशन है. वे पिछले कुछ समय से वैम्पायर ऑफ विजय नगर पर चर्चा कर रहे हैं और इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ”

रश्मिका मंदाना वर्क फ्रंट

रश्मिका मंदाना आखिरी बार ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. अभिनेत्री को संदीप वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली थी. अब एक्ट्रेस जल्द ही राहुल रवींद्रन द्वारा निर्देशित द गर्लफ्रेंड में दिखाई देंगी. गर्लफ्रेंड में वह दीक्षित शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगीं. इसके अलावा, 28 वर्षीय एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म, पुष्पा 2: द रूल में दिखाई देंगी. ये सीक्वल, जो पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी, अब 6 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here