Home Blog दिल्ली CM की सेहत को लेकर LG ने मुख्य सचिव को लिखी...

दिल्ली CM की सेहत को लेकर LG ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी, ‘केजरीवाल डाइट चार्ट को नहीं कर रहे फॉलो’,

0

LG wrote a letter to the Chief Secretary regarding the health of Delhi CM, ‘Kejriwal is not following the diet chart’,

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली एलजी दफ्तर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

Ro.No - 13672/156

दिल्ली सीएम डाइट चार्ट को नहीं कर फॉलो-एलजी

जिसमें उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल डॉक्टरों के बताए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे हैं। वह जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे हैं। इसी कारण से केजरीवाल का वजन कम हो रहा है।
बता दें आप की वरिष्ठ नेता आतिशी और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने हाल ही में कहा था कि केजरीवाल कोमा में जा सकते हैं। उससे पहले पार्टी नेताओं द्वारा केजरीवाल का दो वजन कम होने का दावा किया था, जिनका जेल प्रशासन ने खंडन किया।

केजरीवाल का वजन गिरना खतरनाक बीमारियों की ओर इशारा: आतिशी

आतिशी (Atishi) ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Health) को स्ट्रोक आ जाता है या ब्रेन डैमेज हो जाता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? जिस दिन ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था, तब उनका वजन 70 किलो था और आज उनका वजन 61.5 kg है। अचानक से इतना वजन गिरना खतरनाक बीमारियों का संकेत भी होता है। आज जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है और अगर उन्हें कुछ भी हो जाता है तो BJP को भगवान भी माफ नहीं करेंगे।

संजय सिंह ने भी लगाए ये गंभीर आरोप

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि 21 मार्च से लेकर अभी तक केजरीवाल का वजन साढ़े आठ किलो गिर चुका है। 70 किलो से 61.5 किलो के आसपास रह गया है। यह वजन क्यों कम हो रहा है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा।

यही नहीं, पांच बार रात के अचानक उनका शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला गया, जो एक गंभीर बात है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी हालत में कोई कोमा में भी जा सकता है। रात के समय जेल कोई डॉक्टर भी नहीं रहता।
संजय सिंह ने कहा, जरूरत इस बात है कि केजरीवाल को जेल से बाहर निकालकर उनकी अच्छे से जांच और उपचार कराया जाए। लेकिन केंद्र सरकार उन्हें जेल से बाहर आने ही नहीं दे रही। ऐसे में उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

LG के लेटर में क्या है

दिल्ली राज निवास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है। जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पत्र में बताया गया कि एलजी ने मुख्यमंत्री की ओर से निर्धारित मेडिकल डाइट और दवाओं नहीं लेने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके कारणों का पता लगाया जाए, क्योंकि इससे सीएम केजरीवाल की तबीयत बिगड़ सकती है। जेल में तय डाइट नहीं लेने के कानूनी परिणाम भी हो सकते हैं।

एलजी के प्रधान सचिव ने पत्र में कई और बातों का जिक्र किया। इसमें कहा गया है कि जेल अधिकारी, मुख्यमंत्री को डाइट एक्सपर्ट की ओर से तय खाने के अलावा दवा और इंसुलिन की निर्धारित खुराक का सख्ती से पालन करने की सलाह दे सकते हैं। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सीएम केजरीवाल को टाइप-2 डायबिटीज मेलिटस भी रहा है। इस संबंध में किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए ब्लड शुगर लेवल की निगरानी के सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

‘डाइट चार्ट का पालन नहीं कर रहे केजरीवाल’

दिल्ली एलजी के प्रधान सचिव ने सीएम केजरीवाल के वजन कम होने की खबरों को लेकर ये जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री ने जेल में तय डाइट प्लान का पालन नहीं किया, जिससे ऐसा हुआ। 6 जून से 13 जुलाई तक उन्होंने उचित खुराक नहीं लिया। वो जानबूझकर कम खाना खा रहे। इसी वजह से उनकी सेहत प्रभावित हुई है। उनका वजन गिरा है।

दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखा गया पत्र

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से दिल्ली के चीफ सेकेट्री को ये चिट्ठी तब लिखी गई जब केजरीवाल के वजन कम होने की खबरें सामने आई। इस संबंध में एलजी वीके सक्सेना ने जेल प्रशासन और अधिकारियों से जानकारी ली थी। अब एलजी की ओर से तिहाड़ प्रशासन को अलर्ट रहने और सीएम केजरीवाल के डाइट चार्ट और दवा के संबंध में तय नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here