Home Blog Kareena Kapoor, AC को लेकर पति सैफ अली खान से लड़ बैठती...

Kareena Kapoor, AC को लेकर पति सैफ अली खान से लड़ बैठती हैं, रुम टेंपरेचर पर जमकर होती है बहस

0

Kareena Kapoor fights with husband Saif Ali Khan over AC, there is a heated argument over the room temperature

नई दिल्ली। करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के स्वीट और पावर कपल माने जाते हैं। इनकी शादी को 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी इनके बीच का रोमांस कम नहीं हुआ है। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर सैफ के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि शादी के इतने साल बाद भी वह सैफ से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इनके बीच झगड़े नहीं होते।

Ro.No - 13672/156

सैफ से झगड़े पर करीना ने की बात

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने द वीक को दिए इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है। उन्होंने बताया है कि सैफ के साथ उनकी किस बात पर लड़ाई होती है। करीना और सैफ के बीच एसी तक को लेकर बहस हो जाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद उनकी लाइफ किस तरह बदल गई है। ‘क्रू’ एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। हालांकि, इसका एक रास्ता भी इन्होंने निकाल लिया है।

बिजी शेड्यूल के कारण टाइम की कमी

करीना ने बताया कि हमारा पैसों को लेकर झगड़ा नहीं होता, लेकिन समय को लेकर हो जाता है। एक बार सैफ सुबह 4:30 बजे आए थे। वह आते ही सोने चले गए। उठने के बाद वह फिर से शूट के लिए निकल गए। तब करीना भी बैंगकॉक के लिए रवाना हो रही थीं क्योंकि उनका वहां शूट था। उन्होंने बताया कि इस तरह की सिचुएशन में दोनों को एक दूसरे के लिए समय नहीं मिलता। ऐसे में कपल कभी टाइम निकालकर कैलेंडर लेकर साथ बैठता है और तय करता है कि इस दिन इस समय मिलना है।

एसी को लेकर होता है झगड़ा

करीना ने बताया कि सैफ से कई बार एसी को लेकर उनका झगड़ा हो जाता है। सैफ को 16 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाना पसंद है, जबकि करीना को कम से कम 20 डिग्री पर एसी का तापमान चाहिए होता है। एक्ट्रेस ने कहा कि इस सिचुएशन में दोनों की नहीं चलती और वह 16 या 20 के बजाय 19 डिग्री सेल्सियस पर रूम टेम्परेचर करने के लिए सेटल हो जाते हैं।

जब करिश्मा कपूर कपल के घर आती हैं, तो वह एसी का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस कर देती हैं। ये देख सैफ कहते हैं कि शुक्र है मेरी शादी करीना से हुई है। कम से कम वह 19 डिग्री सेल्सियस पर मान तो जाती हैं।
‘सैफ ने मुझे हल्के में लिया है’
बेबो ने ये भी कहा कि सैफ ने उन्हें हल्के में ले रखा है। वह उनकी सारी फिल्में देखती हैं, लेकिन सैफ ने ‘क्रू’ नहीं देखी है। करीना ने कहा कि इस मामले में उन्होंने उन्हें हल्के में ले रखा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये बात मजाकिया अंदाज में कही।

एक दूसरे को ग्राउंड रखते हैं सैफ औ करीना

करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान के साथ शादी पर अपनी बातें रखी हैं और बताया है कि आखिर किन वजहों की वजह से उनकी बीच लड़ाई होती है. बता दें आने वाले अक्टूबर में दोनों की शादी को 12 साल हो जाएंगे और इसी दौरान करीना ने द वीक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि शादी ने उन्हें अच्छे के लिए बदल दिया हैं और वो बहुत जिम्मेदार बन गई हैं और साथ ही सैफ उन्हें ग्रांउंड करते हैं और मैं भी वहीं करती हैं.

एक ही घर में रहकर मिलना मुश्किल हो जाता है- करीना

इसके बाद करीना से पूछा गया कि आ प दोनों लोग की एक्टर्स हैं तो इस वजह से लाइफ को मैनेज करना कठिन होता है और करीना ने इसपर कहा कि ये बिल्कुल ये बहुत कठिन है. करीना ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हम साथ में शूटिंग कर रहे होंते हैं और इस दौरान टाइम बैलेंस करना बेहद मुश्किल हो जाता है. हम एक ही कमरे में होकर एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं. ऐसे में हम दिन और टाइम तय करने के लिए कैलेंडर लेकर बैठते हैं औऱ यह होता है जब एक ही घऱ में दो एक्टर्स होते हैं.

ऐसी के तापमान को लेकर होते हैं झगड़े- करीना

इसके साथ ही इसी इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आखिर किन चीज को लेकर लड़ाई होती है तो करीना ने कहा कि दोनों की लड़ाई एसी के तापमान को लेकर होती है. सैफ को बहुत गर्मी लगती है और वो ऐसी का तापमान 16 रखते हैं और मुझे 20 तक चाहिए होता है. तब मैं ऐसे होती हूं की सैफ….इसपर वो कहते हैं कि मुझे बता लोग एसी के तापमान के चक्कर में भी डायवोर्स कर लेते है. ऐसे में हम दोनों सहमति बनाकर 19 रखते हैं. हालांकि जब मेरी बहन करिश्मा घर आती हैं तो वो सीधे 25 तक लेकर जाती हैं. ऐसे में सैफ कहते हैं कि अच्छा है उन्होंने करीना से शादी की कम से वो 19 पर सेटल तो हो जाती हैं.

सैफ से शादी के बाद करीना कपूर में आए ये बदलाव

करीना कपूर ‘द वीक’ मैग्जीन के कवर पेज पर फीचर हुई हैं। उन्होंने इसी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘शादी के बाद मुझमें काफी अच्छे बदलाव आए हैं। मैं ज्यादा जिम्मेदार हो गई हूं। हम दोनों एक-दूसरे से मोटिवेशन लेते हैं। वो मेरे साथ जो करता है, मैं उसके साथ भी वैसा ही करती हूं। जब वह गलत होता है तो मैं बताती हूं और जब मैं होती हूं, तो वो बताता है।’

करीना की सलाह मानते हैं सैफ अली खान?

करीना कपूर ने आगे कहा कि वह हमेशा सैफ अली खान से सलाह मांगती हैं। और एक्टर भी उनसे सलाह लेते हैं। हालांकि उन्होंने मजाकिया तौर पर कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह मेरी सलाह को मानते भी हैं या नहीं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here