Home Blog रेस्क्यू नगर सेना वा स्वास्थ्य ने दो गर्भवती महिलाओं का किया, एम्बुलेंस...

रेस्क्यू नगर सेना वा स्वास्थ्य ने दो गर्भवती महिलाओं का किया, एम्बुलेंस से गंगालूर अस्पताल में भर्ती दोनों सुरक्षित डाक्टर विकास गवेल

0

Nagar Sena and Health rescued two pregnant women, both admitted to Gangalore hospital by ambulance, both are safe, Dr. Vikas Gavel

गर्भवती महिलाएं स्वस्थ और सुरक्षित प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश में छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर है। इसके चलते पिछले दिन जिले के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बाढ़ नियंत्रण के बनाए गए अधिकारियों के‌ फोन नंबर जारी किए । दूसरी ओर बारिश में कोई कमी नहीं अभी स्थिति सामान्य नहीं जिसके लिए लगातार अलग-अलग टीम जो है ग्राउंड पर काम करते दिख रहे है जिले में एक मामला गंगालूर क्षेत्र के कमकानार और रेड्डी क्षेत्र से निकाल कर आया है।

इस संबंध में जब हमने खंड चिकित्सा अधिकारी बीजापुर डॉ विकास गवेल से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सुबह दो गर्भवती महिलाएं नदी उसपर फंसने की जानकारी उन्हें मिला था जिसकी जानकारी स्वास्थ विभाग ने नगर सेना को फोन के माध्यम से दिया ‌। वही प्लाटून कमांडर नगर सेना के निर्मल साहू वा स्वास्थ्य टीम के नेतृत्व मे एक दल नदी उसपर बोट से आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोंगला के आश्रित ग्राम कमकानार में बाढ़ के कारण फंसे रामबाई उईका 35 वर्ष एवं सन्नी पुलसुम 25 वर्ष 02 गर्भवती महिला का सफल रेस्क्यू बाद पहले इन्हें रेडडी अस्पताल में प्राथमिक इलाज बाद वहां से एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगालूर में बनाए गए सेंटर में ले जाकर एडमिट किया गया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास गवेल, नरेंद्र कुमार कौशिक आरएमए, एम नागेश्वर राव बीडीएम, सुनीता बी सी, अनिता झाड़ी एएनएम, शारदा एमटी, रामेश्वर एवं अजय वाहन चालक के साथ साथ बाढ़ आपदा दल से ब्रम्हानंद कुंजाम , गोरला नारायण, जागर गट्टैया, हरीश कांडिक निर्दोष बारला, रूपलाल बेलगाया, संदीप भगत, हूंगा ताती तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here