Home Blog विधायक नेताम ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिलाई शपथ

विधायक नेताम ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिलाई शपथ

0

MLA Netam administered oath to protect and enhance environment by planting a sapling

“एक पेड़ मां के नाम“ अभियान

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 जुलाई 2024/राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत कांकेर विधायक श्री आषाराम नेताम द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी विद्यालय परिसर, छात्रावास एवं खेल मैदान में लगभग 70 फलदार, औषधियुक्त एवं छायादार पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत मटियारा सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ व एन.एस.एस. के कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here