मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में सावन के पवित्र माह के प्रथम सोमवार को हिर्री के लीलागर नदी के किनारे स्थित भू फोड़ शिवलिंग में जलाभिषेक करने हेतु प्रातः काल से लोगों की बड़ी भीड़ लगी रही
लोग लीलागर नदी से जल भरकर जलाभिषेक कर बेलपत्र, आँक कनेर के फूल, दूध, दही, नारियल
जनेऊ चढ़ाकर अगरबत्ती, दीपक जलाकर आरती करने लगे । शिवालय हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के मन्त्रो से गूँजने लगा।
गाँव के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन प्रसाद साहू ने बताया शिवलिंग में जलाभिषेक करने हेतु देवगांव, हिर्री, परसदा, रेमण्ड, रिसदा के बड़ी संख्या में लोग आये थे महिलाओं, नवयुवक नवयुवती में बहुत उत्साह देखा गया प्रत्येक वर्ष की भांति मन्दिर परिसर में रामायण कीर्तन आयोजित किया गया है, जो पूरे सावन माह शायम 4 बजे से देर रात्रि तक चलती है जलाभिषेक कार्य को सुचारू रूप से संचालित हेतु मंदिर के अध्यक्ष रामपाल साहू , पुजारी एगेश्वरवैष्णों मुकुंद राम साहू ,बबलू नाविक, कृष्ण कुमार कैवर्त भगत राम गजाधर केवट आदि लोग लगे हुए है ।



